Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तो बांग्‍लादेश है आर्मी चीफ के बीजिंग और रक्षा मंत्री के ढाका जाने की वजह!

इंडियन आर्मी प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग पहुंचे चीन तो रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर बांग्‍लादेश जाने की तैयारी। बांग्‍लादेश और चीन की बढ़ती करीबियों ने भारत को किया है परेशान।

बीजिंग। इंडियन आर्मी चीफ जनरल दलबीर सिंह सुहाग चार दिनों के चीन दौरे पर सोमवार को राजधानी बीजिंग पहुंचे। उनसे अलग रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर बांग्‍लादेश जाने के लिए सूटकेस पैक करने में बिजी हैं। आखिर ऐसा क्‍या हुआ जो आर्मी चीफ जनरल सुहाग को बीजिंग तो रक्षा मंत्री पार्रिकर को ढाका दौड़ना पड़ रहा है।

army-chief-defence-minister.jpg

चीनी सेना के ऑफिसर्स से मुलाकात

आर्मी चीफ जनरल सुहाग ने सोमवार को चीन की सेना पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी के कई सीनियर ऑफिसर्स से मुलाकात की।

इनमें सबसे खास है जनरल ज्‍यू क्‍लीयांग के साथ मुलाकात। बताया जा रहा है कि जनरल सुहाग चीन के साथ सीमा विवाद पर वार्ता करने के लिए बीजिंग पहुंचे हैं।

बीजिंग में भारतीय दूतावास की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि दोनों अधिकारियों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की इच्‍छा जताई और सीमा पर शांति बरकरार रखने की जरूरत पर भी बल दिया।

जनरल दलबीर को चीन की सेना के कमांडर जनरल ली ज्‍यूछेंग की अगुवाई वाले दल ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

पीओके में चीन के प्रोजेक्‍ट्स

विशेषज्ञ मानते हैं कि जनरल सिंह चीन आए हैं तो उनके पास पाकिस्‍तान की ओर से बढ़ती आतंकी वारदात और पाकिस्‍तान सेना की ओर से नॉन स्‍टेट एक्‍टर्स या आतंकियों को भारत के खिलाफ प्रयोग करने जैसे मुद्दों पर चर्चा का एक रणनीतिक प्‍लान है।

जनरल सिंह का चीन दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब भारत का चीन और पाकिस्‍तान के साथ सीमा विवाद और तनाव काफी बढ़ चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन पीओके या पाक अधिकृत कश्‍मीर में सड़क और दूसरे इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट्स में तेजी ला रहा है।

भारत को इस बात पर खासा ऐतराज है कि चीन पीओके में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है क्‍योंकि भारत इस पर अपना अधिकार जताया आया है।

बांग्‍लादेश के साथ चीन की डील

वहीं यह भी हकीकत है कि चीन और बांग्‍लादेश की नजदीकियां भी अब छिपी नहीं है। चीन ने पिछले दिनों बांग्‍लादेश के साथ 24 बिलियन डॉलर की डील को मंजूरी दी है।

चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग पिछले 30 वर्षों में पहले ऐसे राष्‍ट्रपति बने जिन्‍होंने चीन का दौरा किया और इसी दौरे पर उन्‍होंने 24 बिलियन डॉलर की डील को मंजूरी दी।

दो पनडुब्बियों के लिए 203 मिलियन डॉलर

इसके अलावा बांग्‍लादेश ने करीब छह दिन पहले चीन के साथ 203 मिलियन डॉलर की डील साइन की है। बांग्‍लादेश ने यह रकम चीन के साथ हुई दो पनडुब्बियों की डील के लिए दी है।

चीन और बांग्‍लादेश के बीच अब आर्थिक और रक्षा संबंध धीरे-धीरे मजबूत हो रहे हैं। बांग्‍लादेश को यह पनडुब्बियां अगले वर्ष तक मिल जाएंगी।

30 नवंबर को ढाका जाएंगे रक्षा मंत्री

वहीं भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने सोमवार को मुंबई में कहा था कि बांग्‍लादेश का उनका दौरा पूर्व-नियोजित था। आर्मी चीफ जनरल सुहाग 24 नवंबर को देश लौटेंगे और फिर चार दिनों बाद रक्षा मंत्री पार्रिकर ढाका रवाना होंगे।

कहीं न कहीं पाकिस्‍तान और चीन के मजबूत संबंधों के बाद अब भारत को यह चिंता भी सताने लगी है कि अगर कहीं चीन और बांग्‍लादेश के संबंधों में मजबूती आ गई तो फिर वह अकेला पड़ सकता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+