आखिर क्यों चीन के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ को बीच कार्यक्रम में बाहर किया गया, स्टेट मीडिया ने बताई वजह

चीन के पूर्व राष्ट्रपति हू जिंताओ को जिस तरह से कांग्रेस की क्लोजिंग सेरेमनी से बाहर किया गया है उसको लेकर काफी विवाद हो रहा था। उन्हें कांग्रेस से बाहर किए जाने को लेकर तमाम मीडिया आउटलेट में यह हेडलाइन बनी। लेकिन अब इस पूरे मामले में स्टेट मीडिया की ओर से बताया गया है कि ऐसा क्यों किया गया। स्टेट मीडिया की ओर से कहा गया है कि हू जिंताओ की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें वहां से बाहर ले जाया गया। जिन्हुआ न्यूज की ओर से ट्वीट करके लिखा गया, हू जिंताओ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहते थे, वह नेशनल कांग्रेस के 20वें क्लोजिंग सेरेमनी में हिस्सा लेना चाहते थे, बावजूद इसके कि वह स्वस्थ नहीं थे।

hu jintao

स्टेट मीडिया ने दी सफाई

कार्यक्रम के दौरान जब वह ठीक महसूस नहीं कर रहे थे तो उनके स्टाफ ने उनके स्वास्थ्य को देखते हुए दूसरे कमरे में लेकर गया, जहां वह आराम कर सके। अब वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। एक हफ्ते से अधिक दिन तक बीजिंग में चले इस कार्यक्रम में कई शीर्ष अधिकारियों के विभाग में फेरबदल किया गया है। प्रीमियर ली केपॉन्ग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद शी जिनपिंग ने नए सहयोगी को नियुक्त किया। लेकिन यह पूरा कार्यक्रम उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब हू जिंताओं को कार्यक्रम से बीच में बाहर ले जाया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमे ऐसा प्रतीत होता है कि हू जिंताओ को जबरन कार्यक्रम से बाहर ले जाया जा रहा है। वह शी जिनपिंग के बगल में बैठे थे।

वीडियो हुआ वायरल

हालांकि इस पूरी घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि हू जिंताओ कार्यक्रम से बाहर नहीं जाना चाहते हैं। तभी अधिकारी उनका हाथ पकड़कर उन्हें बाहर चलने के लिए कहते हैं। लेकिन वह इसका विरोध करते नजर आ रहे हैं। बावजूद इनके विरोध के अधिकारी उनका हाथ पकड़कर उन्हें बाहर चलने के लिए कहते हैं। हू जिंताओ अपने बगल में बैठे शी जिपिंग की ओर से देखते हैं उनसे कुछ कहते हैं, लेकिन शी जिपिंग कुछ भी नहीं कहते हैं। जिसके बाद आखिरकार अधिकारी हू जिंताओ को लेकर बाहर जाते हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि हू जिंताओ को उनकी मर्जी के खिलाफ सदन से बाहर ले जाया जा रहा है। जबकि स्टेट मीडिया की ओर से कहा गया है कि हू जिंताओ की तबीयत ठीक नहीं थी, जिसकी वजह से उन्हें बाहर ले जाया गया, जहां दूसरे कमरे में वह आराम कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+