सीरिया से लेकर पठानकोट तक क्यों आतंकी कर रहे ड्रग्स का प्रयोग
लंदन। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद आतंकवादी इस समय दुनिया और सिक्योरिटी फोर्सेज को हैरान कर देने वाली टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रहे हैं। अभी तक तो टेक्नोलॉजी ही एजेंसियों और सिक्योरिटी फोर्सेज के लिए सिरदर्द बनी थीं लेकिन अब एक और मुसीबत इन एजेंसियों के सामने आ रही है।

दर्द से बचने का तरीका
आतंकी अब दर्द से बचने और सिक्योरिटी फोर्सेज का लंबे समय तक सामना करने के लिए ड्रग्स का प्रयोग तेजी से करने लगे हैं। चाहे भारत में पठानकोट में पाकिस्तान से आए आतंकियों की हरकत हो या फिर सीरिया में मौजूद आईएसआईएस आतंकी हों, ड्रग्स का प्रयोग आतंकी काफी तेजी से कर रहे हैं।
अफगानिस्तान में अमेरिका के लिए मुश्किलें पैदा करता पाकिस्तान
पठानकोट आतंकी हमले में आतंकियों ने 50 घंटे तक अगर दर्द को सहकर भी सिक्योरिटी फोर्सेज का सामना किया तो उसकी वजह थी मैफिनैमिक एसिड।
वहीं सीरिया से अब ऐसी रिपोट्र्स आ रही हैं कि सीरिया में इस समय आतंकी एमफेटामाइन, इस नाम का एसिड सुरपहिट हो गया है और इसे बैन किया गया है।
एमफेटामाइन का उत्पादन सीरिया में बड़े पैमाने पर होता है। कहा जाता है कि आईएसआईएस इस ड्रग्स का सबसे बड़ा स्मगलर है।
मिलती है मोटी रकम
ड्रग्स जहां आईएसआईएस के लिए बड़ी मात्रा में रकम इकट्ठा करने का जरिया है तो वहीं इसके आतंकियों को इस ड्रग्स की मदद से दर्द, डर और भूख सहने की हिम्मत मिलती है।
इसका नतीजा होता है कि वे ज्यादा समय तक लड़ाई कर पाते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो कोई भी फिदायिन जिसे लंबे मिशन के लिए भेजा जाता है, उसके पास ड्रग्स की मात्रा मौजूद होती है।
भारत मे कैसे तैयार हो गया आईएसआईएस का संगठन
पठानकोट आतंकी हमले की जांच कर रहे अधिकारियों को 500 एमजी मैफिनैमिक एसिड मिली थी। वर्ल्ड हेल्थ ऑगर्नाइजेशन ने इस ड्रग्स को वर्ष 1986 में बैन कर दिया था।
मिलियन टैबलेट्स हो चुकी हैं जब्त
टाइम्स लंदन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पेरिस आतंकी हमलों की जांच में यह बात सामने आई थी कि आतंकियों ने एमफेटामाइन ड्रग्स का प्रयोग किया था।
आतंकियों के ड्रग्स लेने की आदत को विशेषज्ञों ने 'केमिकल करेज' नाम दिया है। टाइम्स लंदन की ही एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जॉर्डन के अधिकारियों ने सीरिया में एमफेटामाइन ड्रग्स की 16,768,684 टैबलेट्स को पिछले वर्ष जब्त किया था।
यूरोप के लिए आईएसआईएस ने बदली अपनी स्ट्रैटेजी
टर्की ने भी ड्रग्स की 11 मिलियन टैबलेट्स को सीरिया के बॉर्डर से जब्त किया। लेबनान ने पिछले वर्ष अप्रैल में इस ड्रग्स की 15 मिलियन और दिसंबर में करीब पांच टन टैबलेट्स को जब्त किया था।












Click it and Unblock the Notifications