किम जोंग-उन क्यों करते हैं ट्रेन से विदेशी दौरा, इस शाही ट्रेन की खासियत जान, हो जाएंगे हैरान

Kim Jong Un Train specialty: उत्तर कोरिया के शासक और नेता किम जोंग उन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लिए रूस पहुंचे हैं। रूस के लिए रवाना होने से पहले उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने किम जोंग उन की उनकी बख्तरबंद ट्रेन से रूस के लिए प्रस्थान करने की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के शेयर होने के बाद फिर से एक बार किम जोंग-उन की शाही ट्रेनों की चर्चा होने लगी है।

किम जोंग-उन अपने कई विदेशी दौरे पर ट्रेन से ही जाते हैं। जी हां, किम जोंग-उन एक ऐसे वैश्विक नेता हैं, जो विमान के साथ-साथ ट्रेन से भी विदेश की यात्रा करना पसंद करते हैं। तो आइए जानें किम जोंग-उन की इस स्पेशल ट्रेन की खासियत...?

Kim Jong Un Train specialty

Kim Jong Un Train: क्यों खास है किम जोंग-उन ट्रेन

1. किन जोंग उन की इस ट्रेन का नाम ''ताईयांघो'' है। इस शब्द का अर्थ कोरियाई भाषा में सूर्य है। इसे शब्द को उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल सुंग से भी जोड़ा जाता है।

2. ट्रेन से विदेशी दौरा करने का चलन किम जोंग उन के दादा किम इल सुंग ने शुरू किया था। वो वियतनाम और पूर्वी एशिया के देशों की यात्रा ट्रेन से किया करते थे। किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल हवाई यात्रा से खौफ खाते थे...इसलिए वो ट्रेन से ही यात्रा करना पसंद करते थे।

Kim Jong Un Train specialty

3. किम जोंग उन की बख्तरबंद ट्रेन हर तरह के सुरक्षा कवच से लैस है। कहा जाता है कि बख्तरबंद ट्रेन कथित तौर पर बेहद धीमी है और अधिकतम 59 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। असल में किम की ट्रेन में कम से कम 20 बुलेटप्रूफ कारें भी रखी हुई हैं, जिसकी वजह से भी उसकी स्पीड कम हो जाती है।

4. किम जोंग उन की बख्तरबंद ट्रेन सुरक्षा के वजह से भी 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलती है। लेकिन असल मायने में इसकी रफ्तार लंदन की हाई स्पीड ट्रेन की रफ्तार 200 किमी प्रति घंटे और जापान की बुलेट ट्रेन की रफ्तार 320 किमी प्रति घंटे को चुनौती दे सकती है।

5. किम की इस शाही ट्रेन की सुरक्षा में बड़ी संख्या में जवान तैनात रहते हैं।

Kim Jong Un Train specialty

6. किम जोंग उन की ट्रेन में 91 डिब्बे होते हैं। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक कोचों को कथित तौर पर लाल और पीले रंग से रंगा गया है। ट्रेन में लंबी टेबल और फ्लैट-स्क्रीन मॉनिटर भी लगी हुई है। ये अंदर से किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है।

7. रूसी सैन्य कमांडर कॉन्स्टेंटिन पुलिकोव्स्की, जिन्होंने इस शाही ट्रेन में किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल के साथ यात्रा की है, उनका कहना है कि किम जोंग उन की ट्रेन में खान-पान की भी पूरी व्यवस्था है। मेनू पर सभी प्रकार के व्यंजन शामिल हैं। इस ट्रेन में रूसी, चीनी, कोरियाई, जापानी और फ्रांसीसी कुजिन का कोई भी डिश ऑर्डर किया जा सकता है।

Kim Jong Un Train specialty

8. सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए किम जोंग उन की ट्रेन से आगे एक और ट्रेन चलती है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पटरियां साफ हैं और कोई खतरा नहीं है। इतना ही किम जोंग उन की ट्रेन के पीछे भी एक ट्रेन चलती है, जिसमें सुरक्षा और अन्य कर्मचारी यात्रा करते हैं। संभावित खतरों और बिजली की निगरानी के लिए लगभग 100 सुरक्षा गार्डों को स्टेशनों पर भेजा जाता है।

Kim Jong Un Train specialty

9.नवंबर 2009 में दक्षिण कोरिया का अखबार 'चोसुन इल्बो' ने लिखा था कि पीली पट्टी वाली हरे रंग की इस ट्रेन में एक कॉन्फ्रेंस रूम, दर्शक कक्ष और आराम करने के लिए बेडरूम भी था।

10. किम जोंग उन की ट्रेन में सैटेलाइट फोन और टीवी भी लगाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+