US Presidential Election: कमला हैरिस किसे चुनेंगी उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार? क्या कोई भारतवंशी होगा?

US Presidential Election: अब करीब करीब तय होता जा रहा है, कि डेमोक्रेटिक पार्टी कमला हैरिस को ही आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएगी, जिससे एक नया सवाल शुरू हो गया है, कि आखिर कमला हैरिस अपना रनिंग मेट, यानि उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार किसे चुनेंगी।

जो बाइडेन के चुनावी कैम्पेन से हटने से पहले खुद कमला हैरिस फिर से उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार थीं, लेकिन बाइडेन के हटने के बाद उन्होंने जिस तरह से अपने चुनाव कैम्पेन को शुरू किया है, और जिस तरह से पार्टी के नेताओं का समर्थन हासिल करने के साथ चंदा जमा किया है, उसने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

US Presidential Election

मंगलवार को मिल्वौकी में एक जोशीले भाषण में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से मुकाबला करने की कसम खाते हुए, और अपनी स्थिति को मजबूत बताते हुए कमला हैरिस ने जोरदार भाषण दिया है। लेकिन, कमला हैरिस को अगले महीने शिकागो में होने वाले डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन से पहले महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए तेज़ी से आगे बढ़ना होगा, कि वो अपना उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार किसे चुनती हैं।

उन्होंने पूर्व अटॉर्नी जनरल एरिक होल्डर को एक जांच दल का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया है, जिसने पहले से ही उपयुक्त उम्मीदवारों की पहचान कर ली है, जो उनकी दावेदारी को आगे रख सकते हैं। ये टीम, संभावित उम्मीदवारों के पारिवारिक इतिहास से लेकर उनके फाइनेंस और उनकी राजनीतिक इतिहास को खंगाल रही है।

हालांकि, जैसे-जैसे ये रेस गर्म होती जा रही है, वर्तमान में कई नाम सामने आ रहे हैं, जिसमें पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो, उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर और एरिजोना के सीनेटर मार्क केली कथित तौर पर पार्टी मजबूती से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

US Presidential Election

जोश शापिरो, पेंसिल्वेनिया के गवर्नर

डेमोक्रेटिक पार्टी में उभरते सितारे जोश शापिरो को कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति पद के लिए शीर्ष दावेदार के रूप में देखा जा रहा है।

मिसौरी के कैनसस सिटी में जन्मे और पेंसिल्वेनिया में पले-बढ़े, प्रशिक्षित वकील जोश शापिरो ने 2017 से 2023 तक अपने राज्य के अटॉर्नी जनरल के रूप में काम किया, कैथोलिक चर्च में कथित यौन शोषण जैसे विवादास्पद मामलों को संभाला और मुस्लिम देशों के लोगों पर पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के यात्रा प्रतिबंध नियम को खत्म करवाने में अहम भूमिका निभाई।

51 साल के जोश शापिरो पिछले साल पेंसिल्वेनिया के गवर्नर बने, गर्भपात के अधिकारों की रक्षा करने और राज्य में प्रवासियों की आमद से निपटने के लिए नेशनल गार्ड को तैनात करने के आह्वान का विरोध करने का संकल्प लिया।

जोश शापिरो एक यहूदी नेता हैं, जो हमास का नामोनिशान मिटा देने के पक्षधर हैं और उन्होंने विश्वविद्यालयों में कुछ फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनों को परिसर में यहूदी विरोधी भावना को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

मार्क केली, एरिजोना के सीनेटर

पूर्व अंतरिक्ष यात्री और अमेरिकी नौसेना के पूर्व कैप्टन ने खुद को आव्रजन पर उग्र राष्ट्रीय बहस की अग्रिम पंक्ति में एक गर्म विवादित सीमावर्ती राज्य में एक उदारवादी नेता के रूप में स्थापित किया है।

न्यू जर्सी में दो पुलिस अधिकारियों के घर जन्मे, 60 साल के मार्क केली नासा और नौसेना से रिटायर्ड होने के बाद टक्सन में बस गए। 2011 में अपनी पत्नी और पूर्व सांसद गैब्रिएल गिफर्ड्स के सिर में गोली लगने से मौत होने के बाद वो बंदूक कंट्रोल कानून के उग्र समर्थक बन गये।

खाड़ी युद्ध में 39 लड़ाकू मिशनों में भाग लेने वाले एक परीक्षण पायलट के रूप में उनका ट्रैक रिकॉर्ड ट्रम्प के साथी जेडी वेंस को काफी मजबूती से टक्कर देती है। मार्क केली अपनी को सेना में होने का फायदा चुनाव में मिल सकता है।

रॉय कूपर, उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर

रॉय कूपर, कमला हैरिस को एक दशक से भी ज्यादा समय से जानते हैं, जब वे स्टेट अटॉर्नी जनरल थे और कमला हैरिस, कैलिफोर्निया में उसी पद पर कार्यरत थीं, तब उन्होंने उनके साथ काम किया था।

2007 में, उत्तरी कैरोलिना के रहने वाले रॉय कूपर ने अटॉर्नी जनरल के तौर पर ड्यूक यूनिवर्सिटी के तीन पूर्व लैक्रोस खिलाड़ियों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप हटा दिए थे, जिन पर एस्कॉर्ट सर्विस डांसर ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कूपर ने उन्हें "निर्दोष" घोषित किया। जिसके बाद लैक्रोस खिलाड़ियों ने ड्यूक यूनिवर्सिटी पर मुकदमा दायर किया और हर्जाना प्राप्त किया।

वर्तमान में, 67 साल के कूपर उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर के रूप में अपना दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं, और इस बार इस राज्य में तगड़ा मुकाबला चल रहा है। पिछले दो बार के चुनाव में, साल 2016 और 2020 में इस राज्य ने डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में वोट दिया था। इस राज्य से पिछले राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडेन 2 प्रतिशत वोट से हार गये थे।

एंडी बेशियर, केंटकी के गवर्नर

एंडी बेशियर, उस राज्य के एक लोकप्रिय डेमोक्रेटिक गवर्नर हैं, जहां से 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने 25 प्रतिशत से ज्यादा अंकों से चुनाव जीता था। एंडी बेशियर ने 2019 में पदभार संभाला था और वो दोनों पार्टियों के साथ मिलकर काम करने, केंटकी में रोजगार लाने, सार्वजनिक शिक्षा का समर्थन करने और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच का विस्तार करने के लिए जाने जाते हैं।

हालांकि, 46 साल के एंडी बेशियर अकसर अपने भाषणों में मजहब को शामिल करते रहते हैं और ईसाई धर्म की बात करते रहते हैं और उन्होंने इस राष्ट्रपति चुनाव को जीतने के लिए पार्टी को जो फॉर्मूला दिया है, उसमें अमेरिका के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर फोकस करने करने के लिए कहा है, जिसमें नई नौकरियों खोज, अच्छी तनख्वाह देना शामिल है। इसके अलावा, मेडिकल फैसिलिटी पर और ज्यादा फोकस करने का आह्वान किया गया है।

इन चारों के अलावा भी कुछ नाम हैं, जिनके ऊपर चर्चा की जा रही है, जिनमें मिशिगन के गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर, इलिनोइस के गवर्नर जेबी प्रित्जकर, अमेरिकी परिवहन सचिव पीट बटिगिएग, मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़, मैरीलैंड के गवर्नर वेस मूर शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+