कौन थे Alexei Navalny? रूस के 'नेल्सन मंडेला', जिन्हें पहले दिया जहर और अब जेल में टूट गया दम

Russian opposition leader Alexei Navalny dies in Jail: रूस में विपक्ष के प्रमुख नेता एलेक्सी नवलनी का मात्र 47 साल की उम्र में जेल में निधन हो गया है। शुक्रवार को उनकी मौत की जानकारी रूस के प्रिजन एजेंसी ने दी है।

इसके मुताबिक शुक्रवार को टहलने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी और बेहोश हो गए। एलेक्सी नवलनी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर आलोचक थे और 4 साल पहले उन्हें जहर भी दिया गया था। अभी तक उनकी मौत की वजह नहीं बताई गई है।

alexei navalny dies

कौन थे एलेक्सी नवलनी?
एलेक्सी नवलनी रूस के विभाजित विपक्ष के एक प्रमुख चेहरे थे। उनके समर्थक अक्सर उनकी तुलना नेल्सन मंडेला से करते थे। उन्हें लगता था कि एक दिन उनके नेता भी उन्हीं की तरह जेल से निकलेंगे और रूस की कमान संभालेंगे। दशकों जेल में गुजारने के बाद नेल्सन मंडिला दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने थे।

नवलनी रूस में फैले भ्रष्टाचार का खुलासा करके सुर्खियों में आए थे और उन्होंने देश के नेतृत्व पर 'बदमाश और चोर' होने का आरोप लगाया था। अभी वह 'उग्रवाद' के दोषी के तौर पर जेल की सजा काट रहे थे। उन्हें जिस जेल में रखा गया था वहां बहुत ही खतरनाक अपराधियों को रखा जाता है।

2000 के दशक में उन्होंने रूसे के राष्ट्रवादी मार्चों में हिस्सा लिया और प्रवासी-विरोधी अपना नजरिया खुलकर जाहिर किया। इसकी वजह से 2007 में उन्हें विपक्षी लिबरल याब्लोको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

पुतिन के निशाने पर कैसे आए नवलनी?
वह पहली बार दिसंबर 2011 में पुतिन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की वजह से निशाने पर आए और गिरफ्तार कर लिए गए। फिर 2023 में जब उन्होंने मास्को के मेयर के चुनाव में बिना सरकारी मीडिया के खास कवरेज के ही 27% वोट प्राप्त कर लिया तो उनकी मुश्किलें और बढ़नी शुरू हो गईं।

उसके बाद से उन्हें सरकार विभिन्न वजहें बताकर ऑफिस खोलने तक से रोक दिया। तब उन्होंने और उनकी टीम ने व्लादिमीर पुतिन का मजाक उड़ाने और रूसी अभिजात वर्ग के समृद्ध लाइफस्टाल को उजागर करने के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

कैसे मुश्किलों में घिरते चले गए एलेक्सी नवलनी?
रूसी सत्ता के केंद्र क्रेमलिन ने राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ भ्रष्टाचार के उनके आरोपों को खारिज कर दिया। इसके बाद उन्हें कथित रूप से अमेरिकी खुफिया एजेंसी के साथ साठगांठ का आरोप लगाकर उग्रवादी घोषित कर दिया।

नवलनी को 2020 में जहर दिया गया
अगस्त 2020 में एलेक्सी नवलनी को जगर दिया गया। लेकिन, उस घटना में उनकी जान बच गई। बाद में उन्हें जो जहर देने की कोशिश हुई थी उसकी पहचान नर्व एजेंट नोविचोक के रूप में हुई।

जर्मनी में हुआ था नवलनी का इलाज
साइबेरिया में उन्हें जो जहर देने की कोशिश हुई थी, उसका इलाज जर्मनी में हुआ और जब 2021 में वे स्वेच्छा से अपने देश लौटे तो दुनिया भर में उन्हें काफी सराहना मिली और वैश्विक स्तर पर उनकी पहचान स्थापित हुई। लेकिन, रूस पहुंचते ही उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया।

एलेक्सी नवलनी के परिवार में कौन है?
उनकी असामयिक मौत के बाद उनके परिवार में उनकी पत्नी लिया नवलनया और उनदोनों के दो बच्चे रह गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+