Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आखिर क्यों वैक्सीन की बूस्टर डोज के खिलाफ है WHO, तीसरी खुराक की आलोचना

आखिर क्यों वैक्सीन की बूस्टर डोज के खिलाफ है WHO, तीसरी खुराक की आलोचना

जिनेवा, 24 दिसंबर: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोनो वायरस (कोविड -19) के खिलाफ दी जाने वाली वैक्सीन की बूस्टर डोज को व्यापक तरीके से दिए जाने की आलोचना की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि किसी भी वैरिएंट को देखकर इस तरह की नीति को अपनाने से पहले सोचना चाहिए कि अभी भी बहुत से ऐसे देश हैं, जहां वैक्सीनेशन काम अभाव में नहीं हो रहा है। बूस्टर डोज यानी तीसरी खुराक के उपयोग से वैक्सीन असमानता और महामारी दोनों बढ़ने लगेगी। गरीब राष्ट्र के लोगों के लिए वैक्सीन मिलना मुश्किल हो जाएगा।

Recommended Video

    Booster Dose Program से भड़का WHO, कहा- गरीब देशों को नहीं मिल पाएगी वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी
    बूस्टर डोज पर क्या बोले WHO के महानिदेशक

    बूस्टर डोज पर क्या बोले WHO के महानिदेशक

    बूस्टर डोज के लगातार बढ़े रहे उपयोग पर बोलते हुए डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस ने बुधवार (22 दिसंबर) को कहा कि कोई भी देश बूस्टर खुराक के जरिये वैश्विक महामारी से बाहर नहीं आ सकता है। उन्होंने कहा, तीसरी खुराक के लिए फिर से वही देश अधिक वैक्सीन खरीदेंगे, जहां पहले से ही उच्च स्तर का टीकाकरण कवरेज है। जो कि गरीब देशों के लिए अच्छा नहीं है।

    डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने कहा कि बूस्टर डोज कोरोना वायरस को "फैलने और उत्परिवर्तित करने का अधिक अवसर" देगा, इस प्रकार संभावित रूप से महामारी का विस्तार करेगा।

    बूस्टर डोज पॉलिसी का विचार अच्छा क्यों नहीं है?

    बूस्टर डोज पॉलिसी का विचार अच्छा क्यों नहीं है?

    डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीनेशन पर रणनीतिक सलाहकार समूह (एसएजीई) और उसके कोविड-19 टास्क फोर्स के सलाह से यह रिपोर्ट निकाला है कि अस्पताल में भर्ती होने और कोरोनो वायरस बीमारी से होने वाली मौतों का अधिकांश हिस्सा वर्तमान में अशिक्षित लोगों में है। ना की उन लोगों में जो पहले वैक्सीन ले चुके हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वैक्सीन की दोनों डोज लेना अधिक जरूरी है ना कि बूस्टर डोज।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ने कहा, "कोई भी देश महामारी से बूस्टर डोज के इस्तेमाल से बाहर नहीं निकल सकता है।''

    अंधाधुंध बूस्टर डोज दिए जाने की वजह महामारी और लंबा चलेगा

    अंधाधुंध बूस्टर डोज दिए जाने की वजह महामारी और लंबा चलेगा

    बता दें कि सभी वैक्सीन खुराकों का करीब 20 फीसदी बूस्टर या तीसरी डोज के तौर पर दिया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि इस तरह से अंधाधुंध बूस्टर डोज दिए जाने की वजह महामारी और लंबा खिंचेगा। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि हमारा फोकस जल्द से जल्द दुनियाभर के सभी देशों में वैक्सीनेशन अभियान को तेजी लाने पर दिया जाना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+