कोरोना से हो रही मौतों को बहुत कम करके बता रहा चीन: WHO
चीन में कोरोना से हो रही मौत के आंकड़ों की चीन गलत जानकारी दे रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि चीन कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़ों को बहुत ही कम करके बता रहा है, जिसकी वजह से चीन में कोरोना के असल खतरे का आंकलन

दुनियाभर को कोरोना की सौगात देने वाला चीन अभी भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से चीन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं, लेकिन चीन कोरोना से हो रही मौतों की सही जानकारी दुनिया के सामने नहीं रख रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्पष्ट तौर पर फिर से इस बात को दोहराया है कि चीन कोरोना से मरने वालों की संख्या को छिपा रहा है। WHO लगातार चीन में कोरोना से मरने वाले लोगों की आधिकारिक संख्या पर सवाल खड़ा कर रहा है। WHO ने कहा कि चीन में कोरोना की सही तस्वीर पेश नहीं की जा रही है। बता दें कि चीन पर कोरोना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो चुके हैं। जबसे कोरोना चीन में आया है, उसके बाद से कई बार चीन पर सही आंकड़े और जानकारी साझा नहीं करने का आरोप लग चुका है।
WHO ने कहा कि हमारा मानना है कि चीन में कोरोना से मरने वालों की संख्या को बहुत ज्यादा कम करके बताया जा रहा है। चीन ने कोरोना से मरने वालों की जो परिभाषा तय की है वह बहुत ही गलत है, जरूरत है कि डॉक्टरों की संख्या को बढञाना चाहिए और उन्हें कहना चाहिए कि कोरोना से मरने वालों की संख्या की जानकारी दें, उन्हें ऐसा करने के लिए बढ़ावा देना चाहिए नाकि रोकना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर पाबंदी लगा दी है।
WHO ने कहा कि चीन में हमे अभी भी नहीं पता है कि सही जानकारी क्या है जिससे की हम जोखिम का अंदाजा लगा सके। चीन ने बेढंगे तरीके से जीरो कोविड नीति को पिछले महीने लागू किया है। तीन साल तक कोरोना पाबंदी के बाद एकदम से यह फैसला लिया गया और जिसकी वजह से कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैला और अस्पतालों में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई, अंतिम संस्कार के लिए शवों की संख्या काफी बढ़ गई। लेकिन चीन के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने चीन में कोरोना से सिर्फ 37 लोग मारे गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications