WHO ने कहा मंकीपॉक्स का प्रकोप के चलते इंटरनेशनल मेडिकल हेल्‍थ इमरजेंसी जारी रहेगी

WHO ने कहा- मंकीपॉक्स का प्रकोप अभी भी एक अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल

Monkeypox: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को कहा मंकीपॉक्‍स को इंटरनेशलन हेल्‍थ इमरजेंसी (PHEIC) घोषित किया है। जिसके मद्देनजर डब्लूएचओ ने आदेश दिया है कि अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों (आईएचआर) के मानदंडों को जारी रखा जाए। डब्ल्यूएचओ ने बताया कि इमरजेंसी समिति की बैठक में ये बात सामने आई है कि कई जगहों पर मंकीपॉक्‍स के केस अभी भी सामने आ रहे हैं।

MONKYPOX

आईएचआर इमरजेंसी समिति की तीसरी बैठक गुरुवार को मंकीपॉक्स के कई देशों में प्रकोप के संबंध में आयोजित की गई थी। मंकीपॉक्स के कई देशों में प्रकोप (multi-country outbreak) पर IHR इमरजेंसी समिति की तीसरी बैठक वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिए हुई। जिसमें 15 सदस्यों में से 11 और समिति के 9 सलाहकारों में से 6 ने हिस्‍सा लिया।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने बताया कि मंकीपॉक्‍स के मामलों में विश्‍व स्‍तर पर गिरावट आई है हालांकि अमेरिका और अफ्रीका के क्षेत्रों में प्रगति कम निश्चित है, वहीं कुछ देशों में मामले बढ़ रहे हैं, और कम रिपोर्टिंग है इसलिए वहां होने की संभावना है।

समिति ने बताया कि 23 जुलाई को मंकीपॉक्‍स के पता चलने के बाद कुछ देशों ने तुरंत इस पर ध्‍यान दिया जिसकी वजह से वैश्विक स्तर पर मामलों में गिरावट आ रही है। हालांकि कहीं केस कंट्रोल में हैं तो कहीं बढ़े हुए है इसके मद्देनजर , डब्ल्यूएचओ की इमरजेंसी समिति ने कहा 18 अक्टूबर 2022 तक वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य जोखिम मध्यम बना हुआ है।अब तक 100 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स के 70,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनकी अधिकारिक पुष्टि हुई हैं। इनमें अधिकांश मंकीपॉक्‍स के मामले पुरुषों में सामने आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+