पूरी दुनिया में बढ़े 18 फीसदी नए मामले, WHO ने कहा- कोरोना बदल रहा, यह अभी खत्म नहीं हुआ

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक बीते एक सप्ताह में कोरोना के 41 लाख नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जिनेवा, 30 जून: विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक बीते एक सप्ताह में कोरोना के 41 लाख नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमण में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य एजेंसी ने महामारी पर अपनी नवीनतम साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि दुनियाभर में मौतों की संख्या लगभग 8,500 रही, जो पिछले सप्ताह के लगभग बराबर ही है।

corona

WHO ने कहा कि यूरोप और दक्षिण पूर्व एशिया में संक्रमण लगभग 32 फीसदी और अमेरिका में 14 फीसदी बढ़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, तीन क्षेत्रों पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और अमेरिका में कोविड से संबंधित मौत के मामलों में वृद्धि हुई है। कोरोना के नये मामलों में सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि पश्चिम एशिया में देखी गई, जहां 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

WHO के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा कि कोरोना के 110 देशों में मामले बढ़ रहे हैं और ज्यादातर मामले ओमीक्रोन बीए.4 और बीए.5 के हैं। उन्होंने कहा कि यह महामारी बदल रही है, लेकिन यह खत्म नहीं हुई है। उन्होंने देशों से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 60 से अधिक उम्र के लोगों सहित अपनी सबसे संवेदनशील आबादी समूहों का टीकाकरण करने का आह्वान करते हुए कहा कि यदि लोगों का टीकाकरण नहीं होता है तो गंभीर बीमारी और मौत का खतरा है।

covid

टेड्रोस ने कहा कि वैश्विक स्तर पर 1.2 अरब से अधिक कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं और गरीब देशों में औसत टीकाकरण दर लगभग 13 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अगर अमीर देश छह महीने से कम उम्र के बच्चों का टीकाकरण कर रहे हैं और टीकाकरण के आगे की योजना बना रहे हैं तो यह सुझाव देना समझ के बाहर है कि कम आय वाले देशों को टीकाकरण नहीं करना चाहिए और अपने सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों को बढ़ावा देना चाहिए।

ऑक्सफैम और पीपुल्स वैक्सीन एलायंस द्वारा संकलित आंकड़ों के मुताबिक सात बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह द्वारा गरीब देशों को दए गए 2.1 बिलियन टीकों में से आधे से भई कम वितरित किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+