CM नीतीश के 'सेक्स ज्ञान' पर भड़कने वाली अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन कौन हैं? PM मोदी की हैं फैन

सीएम नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए सेक्स को लेकर दिए गए बयान की गूंज अमेरिका तक पहुंच गई है। भारत में लोकप्रिय अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने सीएम नीतीश के बयान की निंदा की है।

मैरी मिलबेन ने कहा कि समय आ गया है कि नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर वो भारत की नागरिक होतीं तो बिहार जाती और वहां से नीतीश कुमार के खिलाफ चुनाव लड़तीं।

Who is Mary Millben

अफ्रीकन-अमेरिकन गायिका मिलबेन ने एक्स पर पर पोस्ट किया, 'बिहार में महिला मूल्यों को चुनौती दी गई है और मुझे लगता है कि इस चुनौती का एक ही जवाब हो सकता है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद मेरा मानना है कि किसी ताकतवर महिला को सामने आना चाहिए और नीतीश कुमार के खिलाफ बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए चुनाव लड़ना चाहिए।'

मैरी मिलबने ने कहा कि मेरा मानना है कि भाजपा को बिहार में महिलाओं को नेतृत्व करने के लिए सशक्त बनाना चाहिए। यही महिला सशक्तिकरण और विकास और प्रतिक्रिया की सच्ची भावना होगी।

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'अगर मैं भारत की नागरिक होती तो मैं बिहार जाती और मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव लड़ती। मैं समझती हूं कि अब समय आ गया है, नीतीश कुमार इस्तीफा दें और बिहार में कोई महिला मुख्यमंत्री बने।'

मिलबेन भारत में तब चर्चा में आई थीं, जब भारत के स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ के लिए 2020 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रगान और दिवाली उत्सव के लिए भजन 'ओम जय जगदीश हरे' गाकर सुर्खियां बटोरी थीं।

38 वर्षीय मैरी मिलबेन राष्ट्रगान 'जन गण मन...' के गायन को लेकर भी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। इसी साल मिलबेन ने 21 जून को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (यूएनएचक्यू) के 'नॉर्थ लॉन' में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किया था।

मैरी मिलबेन का सबसे बड़ा प्रभाव संगीत के जरिए दुनिया भर में देशभक्ति को एकजुट करना रहा है। वह लगातार चार अमेरिकी राष्ट्रपतियों - राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश, राष्ट्रपति बराक ओबामा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, राष्ट्रपति जो बाइडेन के अलावा कई वैश्विक नेताओं के सामने राष्ट्रीय गान और देशभक्ति संगीत की प्रस्तुति दे चुकी हैं।

मैरी ने 2022 में भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के समारोह में प्रदर्शन करने के लिए भारत की अपनी पहली यात्रा की थी। मैरी पहली ऐसी अफ्रीकी-अमेरिकी कलाकार हैं जिन्हें भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+