अमेरिका में कैपिटल दंगे मामले की जज तान्या चटकन कौन हैं? ट्रम्प की किस्मत का करेंगी फैसला

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर 6 जनवरी 2021 को हुए कैपिटल हिल हिंसा मामले में मुकदमा चलाया जा रहा है। सीक्रेट दस्तावेज और एक एडल्ट स्टार को पैसे देने के मामले के अलावा ये तीसरा ऐसा केस है जिसका सामना पूर्व राष्ट्रपति कर रहे हैं।

ट्रंप को आज यानी कि गुरुवार को वॉशिंगटन डीसी में अदालत में पेश होना है। हालांकि पिछले कुछ मामले से अलग इस बार ये साफ नहीं हो पाया है कि ट्रम्प व्यक्तिगत रूप से वहां जाएगे या वीडियो क्रॉन्फ्रेंसिग के जरिए अदालत में पेश होंगे।

Who is Tanya Chutkan

ट्रंप पर चार आरोप लगाए गए, जिनमें अमेरिका को धोखा देने की साजिश, सरकारी काम में बाधा डालना, गवाह के साथ छेड़छाड़ और हिंसक विरोध को बढ़ावा देने के लिए नागरिकों के अधिकारों के खिलाफ साजिश शामिल है।

77 साल के ट्रम्प यदि दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें कड़ी सजा मिलने की संभावना है। इस मामले की सुनवाई के लिए न्यायधीश के रूप में तान्या चटकन को नियुक्त किया गया है। तान्या चटकन की नियुक्ति ओबामा प्रशासन ने की थी।

तान्या चटकन कोलंबिया जिले के लए संयुक्त राज्य जिला न्यायालय की न्यायधीश हैं। चूंकि चटकन कोई हाई-प्रोफाइल नाम नहीं हैं इसलिए अमेरिका सहित पूरी दुनिया के लोगों में उनके बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ गई है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें ऐसे जज के रूप में जाना जाता है जो कड़ी सजा देते हैं। बीते 2 सालों में 61 तान्या चटकन ने कैपिटल हिल दंगों में शामिल दोषी लोगों को कठोर सजा सुनाई है।

वाशिंगटन पोस्ट टैली के अनुसार, उनके सामने आए 31 प्रतिवादियों में से न्यायाधीश चटकन ने उनमें से प्रत्येक को कम से कम कुछ समय तक जेल की सजा जरूर सुनाई है। ऐसे में उनका कार्यभार ट्रम्प की कानूनी टीम को चिंतित कर सकता है।

चटकन, का जन्म जमैका के किंग्स्टन में 1962 में हुआ था। वह पेंसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में लॉ स्कूल में जाने से पहले जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए अमेरिका आईं। वह बीते 30 सालों से अमेरिका में ही रह रही हैं।

2014 में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने उन्हें कोलंबिया जिले के लिए अमेरिकी जिला न्यायालय में नामांकित किया। सीनेट ने 95-0 वोट से उनकी पुष्टि की थी। चटकन ने फरवरी 2022 में खुलासा किया था कि उनकी योग्यता और वर्षों के अनुभव के बावजूद, उन्हें अपने अप्रवासी होने और अश्वेत-एशियाई मूल की होने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

तान्या चटकन की जातीयता जमैका और अमेरिका दोनों की नागरिकताएं हैं। तान्या के माता-पिता कौन हैं, वे जीवित हैं या नहीं, या फिर वे जमैका कब और कैसे पहुंचे इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। तान्या ने पीटर क्रौथमर से विवाह किया है और उनके दो बच्चे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+