कौन है वो बेहद खूबसूरत TV एंकर? जिसपर LIVE शो में इजरायली मिसाइल से हमला, खुद बयां किया खौफनाक मंजर
Syrian TV Anchor Dima Abodan: सीरिया की राजधानी दमिश्क में 16 जुलाई 2025 को इजरायली हवाई हमले ने ठीक एक माह पहले 16 जून के अटैक की याद दिला दी। इस बार की तरह, उस वक्त भी इजरायल ने सरकारी टीवी न्यूज चैनल को निशाना बनाया था।
इजरायल के मिसाइल हमले ने न केवल सैन्य ठिकानों को हिलाकर रख दिया, बल्कि एक लाइव टीवी प्रसारण को भी डरावने पल में बदल दिया। सीरिया के सरकारी टीवी न्यूज चैनल की मशहूर एंकर दीमा अबोदान उस समय स्टूडियो में समाचार पढ़ रही थीं, जब इजरायली सेना ने सीरियाई सैन्य मुख्यालय पर हमला किया। विस्फोट की गूंज और खतरे के बीच दीमा को प्रसारण छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा। यह नाटकीय क्षण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने एक्स पर साझा करते हुए लिखा, 'दमिश्क में चेतावनियां खत्म, अब दर्दनाक प्रहार शुरू।'

Who is Syrian TV Anchor Dima Abodan: दीमा अबोदान कौन हैं?
दीमा अबोदान सीरिया टीवी की एक जानी-मानी न्यूज एंकर हैं, जिन्हें उनकी आकर्षक प्रस्तुति और पेशेवर अंदाज के लिए जाना जाता है। दमिश्क में जन्मी और पली-बढ़ी दीमा ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। वह सीरियाई सरकारी टेलीविजन पर नियमित रूप से समाचार बुलेटिन प्रस्तुत करती हैं और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपनी गहरी समझ के लिए जानी जाती हैं। उनकी साहसी और स्पष्ट शैली ने उन्हें दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया है, लेकिन इस घटना ने उन्हें एक अप्रत्याशित खतरे का सामना करने पर मजबूर कर दिया।
Syrian Live Broadcast Israeli : लाइव प्रसारण में क्या हुआ?
16 जुलाई 2025 को, दीमा अबोदान दमिश्क के स्टूडियो में लाइव प्रसारण के दौरान समाचार पढ़ रही थीं। तभी इजरायली वायुसेना ने सीरियाई सैन्य मुख्यालय और रक्षा मंत्रालय के पास मिसाइल अटैक किए। स्टूडियो के बैकग्राउंड में तेज विस्फोट की आवाज सुनाई दी, जिससे दीमा घबरा गईं। वायरल वीडियो में दिखा कि वह अचानक अपनी सीट से उठीं और डर के मारे स्टूडियो से भाग गईं।

'मैं सांस नहीं ले पा रही थी...अभी भी सदमें में हूं'
दीमा अबोदान ने हमले के बादबताया, 'मैं सांस नहीं ले पा रही थी। यह क्लियर आतंक था। मैं अभी भी सदमे में हूं।' दीमा ने आगे कहा कि उन्हें हमले से पहले ही खतरे का अंदेशा था। 'हमने इजरायल की चेतावनियां और बयान पढ़े थे। मैं बार-बार सोच रही थी कि बम हमारे स्टूडियो तक पहुंच सकते हैं और कांच की खिड़कियां तोड़ सकते हैं।' यह डर तब हकीकत बन गया, जब विस्फोट ने स्टूडियो को हिलाकर रख दिया।
हमले का कारण क्या? स्वेदा संकट बढ़ा!
इजरायल ने इन हमलों को दक्षिणी सीरिया के स्वेदा (Sweida) क्षेत्र में ड्रूज समुदाय पर सीरियाई शासन के हमलों के जवाब में बताया। स्वेदा में ड्रूज़ अल्पसंख्यकों, बेदुईन समूहों और सीरियाई सेना के बीच हिंसक झड़पों में 13 जुलाई से 250 से अधिक लोग मारे गए हैं। इजरायल का कहना है कि वह ड्रूज़ समुदाय की रक्षा के लिए सैन्य कार्रवाई कर रहा है, जो इजरायल में भी एक महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक समूह है।
इजरायली रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने एक्स पर कहा, 'दमिश्क को दी गई चेतावनियां खत्म हो चुकी हैं। अब कठोर हमले होंगे।' उन्होंने यह भी जोड़ा कि इजरायली सेना स्वेदा में ड्रूज़ पर हमला करने वाली सीरियाई सेनाओं को तब तक निशाना बनाएगी, जब तक वे पूरी तरह पीछे नहीं हट जातीं। इजरायली सेना (IDF) ने पुष्टि की कि हमलों में दमिश्क के जनरल स्टाफ मुख्यालय और राष्ट्रपति भवन के पास एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, सैन्य मुख्यालय को भारी नुकसान हुआ है।
सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला, जिसमें दीमा का डर और स्टूडियो में अचानक मची अफरा-तफरी साफ दिखाई दी। कुछ एक्स यूजर्स ने दीमा की साहसी पत्रकारिता की तारीफ की, जबकि कुछ ने उनकी स्थिति पर चिंता जताई। एक यूजर ने लिखा, 'दीमा अबोदान ने युद्ध जैसे हालात में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। उनकी हिम्मत काबिल-ए-तारीफ है।'
अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी इस हमले पर प्रतिक्रिया दी। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने दमिश्क और स्वेदा में इजरायली हमलों की निंदा की और सीरिया की संप्रभुता का सम्मान करने की अपील की। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने चिंता जताते हुए दोनों पक्षों से तनाव कम करने की मांग की। तुर्की ने इजरायल के हमलों को 'सीरिया की स्थिरता के लिए खतरा' बताया।

क्या कुछ गलतफहमियां थीं?
कुछ मीडिया आउटलेट्स ने दावा किया कि इजरायली हमले ने सीरिया टीवी के स्टूडियो को निशाना बनाया, लेकिन इजरायल स्थित ILTV ने इसका खंडन करते हुए कहा कि हमले सैन्य मुख्यालय और रक्षा मंत्रालय पर केंद्रित थे। दीमा की प्रतिक्रिया पास के इन ठिकानों पर हुए विस्फोटों के कारण थी।
यह घटना सीरिया और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाती है, खासकर स्वेदा में ड्रूज़ समुदाय के खिलाफ हिंसा के बाद। इजरायल ने साफ कर दिया है कि वह सीरियाई सेना को पीछे हटने के लिए मजबूर करने के लिए सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। इस बीच, दीमा अबोदान जैसे पत्रकार युद्धग्रस्त क्षेत्रों में अपनी जान जोखिम में डालकर खबरें पहुंचा रहे हैं। उनकी हिम्मत और समर्पण सीरिया के कठिन हालात में भी पत्रकारिता की ताकत को दर्शाता है।
16 जून 2025 : ईरान के LIVE शो में भी हमला, भागी एंकर
आपको बता दें कि 16 जून, 2025 की शाम इजरायल ने IRIB (ईरान के सरकारी टीवी नेटवर्क) में लाइव बुलेटिन के दौरान भी IRIB के गनग्लास बिल्डिंग को निशाना बनाया था। इस घटना में बुलेटिन पढ़ रही प्रमुख एंकर सहर इमामी जान बचाते हुए स्टूडियो छोड़कर भागी। लेकिन, कुछ देर बाद लौटकर बुलेटिन को पूरा किया। इसके बाद, ईरान में इमामी की छवि 'ईरानी महिलाओं की शेरनी' के रूप में सोशल मीडिया पर समाने आई।
ये भी पढ़ें- कौन है वो खूबसूरत Irani एंकर? जो इजरायली हमलों के बीच LIVE शो छोड़कर भागी, शादीशुदा या Single? कितने बच्चे?












Click it and Unblock the Notifications