कौन हैं भारतीय मूल की गायिका फालू? जिनके परिवार से स्पेशली मिले पीएम मोदी, Video भी आया सामने
Pm Modi Meets Singer Falu: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे पर आज एक खास व्यकतित्व से मुलाकात की। दरअसल, पीएम मोदी ने आज न्यूयॉर्क में ग्रैमी पुरस्कार विजेता भारतीय-अमेरिकी गायिका फालू (फाल्गुनी शाह) और उनके परिवार से मिले। फालू पहले भी पीएम मोदी से मिल चुकी हैं और उनके साथ मिलकर एक गाना भी लिख चुकी हैं। फाल्गुनी हॉलीवुड की जानी मानी सिंगर हैं और ग्रैमी पुरस्कार जीत चुकी हैं।
कौन है फाल्गुनी शाह?
'फालू' के नाम से प्रसिद्ध फाल्गुनी शाह को ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 में दूसरी बार बेस्ट चिल्ड्रन म्यूजिक एल्बम कैटेगरी के लिए नामांकित किया गया था। वह एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं, जिन्हें दो बार ग्रैमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकित किया गया। इससे पहले, फालू बाजार नामक उनके एल्बम को ग्रैमी अवॉर्ड्स के 2018 संस्करण में नामांकित किया गया था। हालांकि 2022 में उन्होंने पहली बार गैमी अवॉर्ड जीता।

यहां देखें VIDEO
फालू के साथ गाना लिख चुके हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय मूल के ग्रैमी पुरस्कार विजेता गायक फालू के साथ मिलकर एक विशेष गीत भी लिखा है। 'एबनडेंस इन मिलेट्स' गाने को जल्द ही सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज किया जाएगा। इस गाने का उद्देश्य बाजरा के लाभों और वैश्विक भूख को संबोधित करने की इसकी क्षमता को बढ़ावा देना है। बाजरा के महत्व को मान्यता देते हुए, वर्ष 2023 को 'बाजरा के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष' के रूप में नामित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications