न्यूजीलैंड क्रिकेटर के बच्चे की मां बनने की ख्वाहिश, राहुल गांधी-केजरीवाल की फैन, कौन है सहर शिनवारी?

विश्वकप में पाकिस्तान अभी तक 3 में से सिर्फ 1 ही मैच हारा है, लेकिन इस टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। यही वजह है कि इस टीम की क्षमता को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस बीच पाकिस्तानी अभिनेत्री सहर शिनवारी ने भारत-बांग्लादेश के मैच को लेकर एक अनोखा दावा कर दिया है। अभिनेत्री ने आज पुणे में होने वाले मैच से ठीक पहले बांग्लादेश को बड़ा ऑफर दिया है।

Who is Sehar Shinwari

पाकिस्तानी अभिनेत्री ने कहा है कि यदि गुरुवार को बांग्लादेश, भारत को हरा देता है तो वह बांगलादेशी क्रिकेटर संग डिनर करेंगी।

सहर शिनवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'इंशाअल्लाह मेरे बंगाली बंधू अगले मैच में बदला लेंगे। अगर उनकी टीम भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊंगी और बंगाली क्रिकेटर के साथ फिश डिनर डेट करूंगी।'

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी अभिनेत्री ने ऐसी बातें की हैं। दरअसल सहर शिनवारी चर्चा में बने रहने के लिए आए दिन इसी तरह के ऊल-जलूल ट्वीट करती रहती हैं।

इसी साल एशिया कप में पाकिस्तान टीम की भारत से करारी हार के बाद शिनवारी ने ट्वीट किया, ''मैं बाबर आजम और उनकी टीम के खिलाफ FIR दर्ज करने जा रही हूं। क्योंकि इन लोगों ने क्रिकेट खेलने के बजाय हमेशा हमारे देश की भावनाओं के साथ खेला है।''

साल 2022 में जब क्रिकेट का टी 20 वर्ल्ड कप चल रहा था तो वह अपने निकाह वाले ट्वीट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। उनका एक ट्वीट पूरी दुनिया में वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर जिम्बाब्वे, भारत को हरा देता है तो वो जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करेंगी।

इसके बाद वह इसी तरह एक ट्वीट करते हुए अभिनेत्री ने लिखा था, "अगर आज श्रीलंका जीत जाती है तो मैं श्रीलंकाई लड़के से निकाह करूंगी।"

सहर शिनवारी साल 2019 में क्रिकेट प्रेमियों के बीच तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जिमी नीशम से अपने बच्चे का पिता बनने की गुजारिश की थी। उन्होंने लिखा था,

'जिम्मी क्या आप भविष्य में मेरे बच्चे के पिता बनना चाहेंगे?'

इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट किया था कि अगर टी20 मैच में भारत, पाकिस्तान को हरा देता है वो ट्विटर हमेशा के लिए छोड़ देंगी। भले ही पाकिस्तान वह मैच हार गया मगर सहर हैं कि अभी भी ट्विटर पर बनी हुईं हैं।

क्रिकेट ही नहीं शिनवारी अपने राजनीतिक मुद्दों पर किए जाने वाले ट्वीट्स को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सहर शिनवारी भाजपा और पीएम मोदी को लेकर भी कई उल्टे बयान दे चुकी हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले एक ट्वीट में शिनवारी ने दावा किया था कि भाजपा यह चुनाव हार जाएगी। पाक अभिनेत्री ने ट्वीट किया, "मैं शर्त लगाती हूँ कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को शर्मनाक हार मिलने वाली है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो मुझे जो मन चाहे वह कहकर बुलाओ।"

इसके अलावा यह पाकिस्तानी अभिनेत्री राहुल गाधी और अरविंद केजरीवाल के समर्थन में भी ट्वीट करती रहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+