जानिये कौन है साजिदा, जिसके लिये दो और सिर कलम करने को तैयार है ISIS
अम्मान। जापान के जर्नलिस्ट केंजी गोटो और जॉर्डन के पायलट लेफ्टिनेंट मुआथ अल-कासायाबेह की रिहाई को लेकर आतंकी संगठन आईएसआईएस की ओर से जो शर्त रखी गई है, वह वाकई हैरान करने वाली है। आमतौर पर किसी बंधक के बदले रकम की मांग करने वाले ISIS ने इस बार एक युवती साजिदा अल रिश्वाई की रिहाई की मांग की है। आईएसआईएस का कहना है कि अगर उनकी बहन रिश्वाई को रिहा नहीं किया गया तो फिर दोनों बंधकों को मार डालेगा। आईएसआईएस ने रिहाई के लिए सिर्फ 24 घंटों का समय ही दिया है।
कौन है साजिदा
- साजिदा अल रिश्वार्इ एक सुसाइड बॉम्बर है।
- यह वही साजिदा है, जो वर्ष 2005 में जॉर्डन के रैडिसन होटल पर हुई बॉम्बिंग में अपने पति के साथ शामिल थी।
- साजिदा और उसका पति अल कायदा के सदस्य थे।
- दोनों को अल कायदा ने एक सुसाइड मिशन पर होटल में भेजा था।
- साजिदा की कमर पर बंधी डिवाइस में ब्लास्ट नहीं हुआ।
- तब उसके पति की कमर पर बंधी डिवाइस में ब्लास्ट हो गया।
- पति की मौके पर मौत हो गई। और साजिदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
- पुलिस की ओर से हुई पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया था।
- उसने यह बात मान ली कि उसे और उसके पति को सुसाइड मिशन पर भेजा गया था।
- जॉर्डन की एक कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई है।
क्यों आईएसआईएस ने माना बहन
- आईएसआईएस ने जितनी बार अपने वीडियो में साजिदा का जिक्र किया, उसे अपनी बहन बताया है।
- संगठन की ओर से साजिदा की काफी तारीफ की गई है।
- साजिदा को वर्ष 2005 में जब गिरफ्तार किया गया था, उस समय आईएसआईएस का अस्तित्व ही नहीं था।
- बाद में पता लगा कि दरअसल साजिदा अलकादा के सदस्य अबु मुसाब अल-जरकावी की बहन है।
- जब अबु बकर अल बगदादी ने आईएसआईएस की स्थापना की तो जरकावी उसका हिस्सा बन गया।
- जरकावी की ओर से ही साजिदा की रिहाई की मांग की जा रही है।
फिर याद आई साजिदा
- साजिदा को लोग भुल चुके थे और जेल में भी अक्सर उसकी आलोचना होती रही है।
- उसकी फांसी में शुल्क की वजह से देरी हो गई।
- जॉर्डन सरकार की ओर से हाल ही में फांसी पर लगा शुल्क हटा लिया गया।
- अब सरकार उसे फांसी की तैयारी हो रही है।
- इस देर की वजह से ही आईएसआईएस की मांग को और ज्यादा बल मिला।
- जॉर्डन की सरकार का कहना है कि अब वह गंभीरता से उसकी अदला-बदली के बारे में सोच रही है।
जब की थी आफिया की रिहाई की मांग
- आईएसआईएस अक्सर ही जेल में बंद कैदियों की रिहाई की मांग करता रहा है।
- साजिदा से पहले आईएसआईएस ने आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग की थी।
- आफिया अल कायदा की अहम सदस्य है और अमेरिका की जेल में बंद है।
- उसकी रिहाई न हो पाने की वजह से ही अमेरिकी जर्नलिस्ट जेम्स फोले की हत्या हुई थी।
- सिद्दीकी को आतंकवाद की वजह से टेक्सास कोर्ट ने 86 वर्ष की सजा सुनाई थी।
- अमेरिका ने उसे रिहा करने से साफ इंकार कर दिया था।
- आईएसआईएस को अपनी फीमेल सुसाइड बॉम्बर्स की अहमियत काफी बेहतरी से मालूम है।
- इन फीमेल बॉम्बर्स को दूसरों की अपेक्षा कहीं ज्यादा खतरनाक माना जाता है।
- फीमेल बॉम्बर्स पर पुरुषों की अपेक्षा शक करना काफी मुश्किल होता है।
- वहीं दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियां अब इस तरह की मांग को पूरा करने से पहले पूरी जांच कर रही हैं।
आगे पढ़ें- ISIS की धमकी- ओबामा का सिर कलम कर अमेरिका को बनायेंगे मुस्लिम राष्ट्र!













Click it and Unblock the Notifications