कौन हैं रोमिता शेट्ठी, जिन्होंने इमरान खान को दिए डॉलर्स, पाकिस्तान में 'भारतीय नागरिक' पर हो रहा बवाल

इस्लामाबाद, 03 अगस्तः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अब एक नई मुसीबत में फंस चुके हैं। आठ साल पुराने विदेशी चंदा मामले में पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इमरान खान पर 34 विदेशी नागरिकों और 351 विदेशी कंपनियों से प्रतिबंधित फंड हासिल करने का आरोप साबित हुआ है। इस मामले में जिन 34 लोगों के नाम हैं, उनमें भारतीय अमेरिकी मूल की एक महिला का भी नाम शामिल है। इस महिला का नाम रोमिता शेट्ठी है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

रोमिता शेट्ठी के भारतीय होने का दावा

रोमिता शेट्ठी के भारतीय होने का दावा

इमरान खान की पार्टी को फंडिंग देने के मामले में भारतीय अमेरिकी मूल की महिला रोमिता शेट्टी का नाम आया है। इस लिस्ट में रोमिता के अलावा इंदर दोसांझ, विरल लाल, माइकल लेन, साइमा अशरफ, मुर्तजा लोखंडवाला, अबु बकर वकील, चिरंजीत सिंह, वर्षा लाथरा समेत अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। लेकिन सबसे अधिक चर्चा रोमिता शेट्टी के ही नाम की हो रही है। पाकिस्तानी मीडिया में यह दावा किया जा रहा है कि रोमिता सेट्ठी भारतीय हैं।

पीटीआई को दिए 13,750 डॉलर्स

पीटीआई को दिए 13,750 डॉलर्स

चुनाव आयोग ने रोमिता शेट्टी के विवरण के साथ-साथ निर्णय में अन्य व्यक्तियों द्वारा दिए गए धन का विवरण दर्ज किया है। लिखित फैसले के पेज नंबर 67 पर चुनाव आयोग ने लिखा है कि 'रोमिता शेट्टी के डोनेशन का फायदा पीटीआई पाकिस्तान को मिला है, जो भारतीय मूल की अमेरिकी बिजनेसवुमन हैं।' चुनाव आयोग ने फैसले में आगे लिखा है कि रोमिता शेट्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी को 13 हजार 750 डॉलर दिए हैं, जो प्रतिबंधित फंडिंग की श्रेणी में आता है और पाकिस्तानी कानून का उल्लंघन है।

हामिद मीर ने रोमिता को बताया भारतीय नागरिक

उधर पाकिस्तानी पत्रकार हामिर मीर ने ट्विटर पर यह दावा किया है कि भारतीय नागरिक रोमिता शेट्ठी ने इमरान खान की पार्टी पीटीआई को 13,750 अमेरिकी डॉलर का प्रतिबंधित फंड दिया है। यह पैसा सिंगापुर से पीटीआई को दिया गया है। तकनीकी रूप से रोमिता शेट्ठी भारतीय नहीं हैं। रोमिता शेट्ठी भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक हैं। रोमिता शेट्ठी के पति का नाम नासिर अहमद है। जो कि पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागिरक हैं।

पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक से की शादी

पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक से की शादी

रोमिता एक बिजनेसवीमन हैं। ब्लूमबर्ग पर प्रकाशित प्रोफाइल के मुताबिक, वह डीए कैपिटल की मैनेजिंग पार्टनर हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को अन्य मामलों में निवेश और वित्तीय नियोजन पर सलाह देने के लिए जानी जाती है। रोमिता और उनके पति नासिर अहमद की शादी 1997 में मैनहट्टन में एक समारोह में हुई थी। रोमिता के पति नासिर अहमद दिमाओ कैपिटल एलएलएल (डीए कैपिटल कंपनी) के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

लीमैन ब्रदर्स के लिए भी किया है काम

लीमैन ब्रदर्स के लिए भी किया है काम

कंपनी की वेबसाइट पर इस कंपनी का पता भी अमेरिका न्यूयॉर्क का है। इसके अलावा रोमिता शेट्ठी शेट्टी कोलंबिया यूनिवर्सिटी के ग्लोबल थॉट डिपार्टमेंट में एडवाइजरी कमेटी की भी सदस्य हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उनकी प्रोफ़ाइल में उन्हें डीए कैपिटल के प्रबंध निदेशक के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। उन्हें अर्थशास्त्र के क्षेत्र में 27 साल का कार्य अनुभव है। इससे पहले व्यवसायी डीए कैपिटल की अध्यक्ष थीं। 2007 से 2008 तक उन्होंने एक अमेरिकी निवेश कंपनी लीमैन ब्रदर्स के लिए काम किया।

फंड को जब्त कर सकता है चुनाव आयोग

फंड को जब्त कर सकता है चुनाव आयोग

इमरान खान और उनकी पार्टी पर आरोप थे कि उन्होंने भारत समेत कई देशों से अरबों रुपये का फंड जुटाया और इसकी जानकारी सरकार, चुनाव आयोग या वित्त मंत्रालय को नहीं दी। अधिकांश कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि पीटीआई खतरनाक दौर से बच गई है क्योंकि यह विदेशी फंडिंग का मामला नहीं है। हालांकि चुनाव आयोग संतोषजनक जवाब न मिलने पर पीटीआई के प्रतिबंधित फंड को जब्त कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+