कौन है रॉबर्ट कार्ड, जिसने अंधाधुंध फायरिंग कर 22 लोगों की ले ली जान? अब तक पुलिस की पकड़ से है दूर

अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में बुधवार की रात मास शूटिंग में 22 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा करीब 60 घायल भी हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है, क्योंकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। उसके इलाके में छिपे होने की खबर है।

Who Is Robert Card

मेन सूचना और विश्लेषण केंद्र ने एक नोट जारी किया और घातक सामूहिक गोलीबारी मामले में संदिग्ध के बारे में जानकारी साझा की। संदिग्ध की पहचान रॉबर्ट कार्ड के रूप में हुई है।

मेन स्टेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया, हमलावर अब भी ऐक्टव है और उसे पकड़ा नहीं जा सका है। हालांकि उसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर के अंदर ही रहें और दरवाजा लॉक करके रखें।

पुलिस ने लोगों से कहा है कि अगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखता है तो तत्काल 911 पर इसकी जानकारी दे।

स्थानीय पुलिस ने फेसबुक पर रॉबर्ट कार्ड की तस्वीर भी शेयर की है। इसमें आरोपी के हाथ में सेमी ऑटोमैटिक बंदूक नजर आ रही है। पुलिस ने संदिग्ध को बेहद खतरनाक बताया है।

लेविस्टन पुलिस विभाग ने कहा, जल्द ही संदिग्ध को पकड़ लिया जाएगा। उसके बारे में जानकारियों निकाल ली गई हैं। पूरा यकीन है कि वह इसी इलाके में छिपा होगा।

पुलिस का कहना है कि 40 वर्षीय रॉबर्ट कार्ड सेना से रिटायर है और एक ट्रेंड हथियार प्रशिक्षणक है। उसे घरेलू हिंसा के मामले में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी साल उसने मानसिक समस्या की शिकायत की थी।

उसने कहा था कि उसे अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। उसने मिलिट्री ट्रेनिंग बेस पर भी हमले की धमकी दे दी थी। इसके बाद वह 2 हफ्ते तक अस्पताल में भर्ती था। शूटिंग के बाद वह सफेद वाहन ड्राइव करके वहां से फरार हो गया।

लेविस्टन के मेयर कार्ल शेलिन ने भी घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस वाकये ने पूरे शहर को सदमे में ला दिया है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को पुलिस के निर्देशों का पालन करना है ताकि खतरनाक हमलावर को जल्द पकड़ा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+