Riddhi Patel: आतंकियों की भाषा बोलने वाली फिलीस्तीन समर्थक रिद्धि पटेल गिरफ्तार, गवर्नर को दी मर्डर की धमकी
Who is Riddhi Patel: फिलीस्तीन के समर्थन में आतंकियों जैसी भाषा बोलने वाली भारतीय मूल की रिद्धि पटेल को कैलिफोर्निया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
फॉक्सन्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के खिलाफ युद्धविराम प्रस्ताव का समर्थन नहीं करने के लिए बेकर्सफील्ड सिटी काउंसिल की बैठक में, कैलिफोर्निया के मेयर करेन गोह और सदस्यों के खिलाफ धमकी भरी टिप्पणी करने के आरोप में रिद्धि पटेल को गिरफ्तार किया गया है।

रिद्धि पटेल ने बैठक के दौरान बेकर्सफील्ड सिटी काउंसिल में बोलते हुए आतंकवादियों जैसी भाषा का इस्तेमाल किया और उसने कैलिफोर्निया के मेयर करेन गोह को घर में घुसकर हत्या करने की धमकी दी थी।
रिद्धि पटेल को किया गया गिरफ्तार
रिद्धि पटेल ने परिषद की बैठक के दौरान चैत्र नवरात्रि उत्सव मनाने वालों के खिलाफ भी नफरती टिप्पणी की है। उसने कहा, कि "मैं आपको याद दिलाती हूं, कि ये छुट्टियां (नवरात्रि की छुट्टियां) जो हम अभ्यास करते हैं, ग्लोबल साउथ में जो मनाया जाता है, वो उत्पीड़कों के खिलाफ हिंसक क्रांति में विश्वास करते हैं और मुझे आशा है, कि एक दिन कोई गिलोटिन लाएगा और आप सभी को मार डालेगा (अपशब्द)।"
अपने भाषण के दूसरे भाग में, उन्होंने बेकर्सफील्ड परिषद के सदस्यों और मेयर गोह को जान से मारने की धमकी दी। उसने कहा, "आप लोग मेटल डिटेक्टर से हमें अपराधी बनाना चाहते हैं। हम तुम्हें तुम्हारे घर पर देखेंगे, हम तुम्हारी हत्या कर देंगे।"
इस भाषण के फौरन बाद रिद्धि पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ 16 संगीन आरोप लगाए गये हैं। बेकर्सफील्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, उस पर आतंकित करने के इरादे से धमकी देने समेत अलग अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल में डाल दिया गया था।
रिद्धि पटेल के भाषण के बाद कैलिफोर्निया के मेयर गोह ने कहा, कि "रिद्धि पटेल, आपने अंत में जो कहा है, वो एक धमकी थी, इसीलिए अधिकारी आपको बाहर ले जाएंगे और आपके खिलाफ कार्रवाईक करेंगे।"
बेकर्सफील्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिद्धि पटेल को 2 मिलियन डॉलर की जमानत के बदले लेर्डो जेल में रखा गया है।
कौन है रिद्धि पटेल?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लामिक कट्टरपंथियों के संपर्क में रहने वाली रिद्धि पटेल हिंदुओं के खिलाफ जमकर जहर उगलती है। और गाजा युद्ध को लेकर उसकी खतरनाक बयानबाजी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखी जा सकती है।
कोलिन रग्ग से लेकर हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने एक्स पर इस महिला का वीडियो शेयर किया है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने पोस्ट किया, "हम इस बात से नाराज हैं, कि यह व्यक्ति बेकर्सफील्ड नेताओं की हत्या की धमकी देते हुए गांधी और चैत्र नवरात्रि को लेकर ऐसी बातें करती है।"
वहीं, एक सोशल मीडिया यूजर का कहना है, कि "यह एक जानी-मानी हिंदूफोबिक है और वह हिंदुओं के खिलाफ भी बोलती रही है...। यह यहूदी विरोधी भी है।"
काउंसिल की बैठक में रिद्धि पटेल के भाषण के बाद काउंसिलमैन और वाइस मेयर आंद्रे गोंजालेस, जो पटेल के भाषण के समय वहां मौजूद थे, उन्होंने कहा, कि काउंसिल किसी धमकी के आगे नहीं झुकेगी। उन्होंने धमकियों की निंदा करते हुए उन्हें "पूरी तरह से अनुचित और बेहद चिंताजनक" करार दिया।
दूसरी तरफ, फिलिस्तीन समर्थक संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ने खुद को रिद्धि पटेल के इस भाषण से अलग कर लिया है। इसके अलावा, समूह ने सार्वजनिक अधिकारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की धमकियों की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया, जिसमें स्पष्ट किया गया है, कि पटेल की आक्रामक भाषा उनके सिद्धांतों के मुताबिक नहीं है और यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट के रुख का वो प्रतिनिधित्व करने में नाकाम रही है।"












Click it and Unblock the Notifications