प्रिंस हैरी का दिल चुरानेवाली हसीना कौन हैं?

ब्रिटेन के शाही परिवार के शहज़ादे प्रिंस हैरी ने अपनी अमरीकी गर्लफ्रैंड मेगन मार्कल से शादी करने का फ़ैसला किया है. प्रिंस चार्ल्स ने इस बात की घोषणा की है.

साल 2016 से एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे प्रिंस हैरी और मार्कल ने बीते महीने सगाई की थी.

ब्रिटेन के शाही परिवार के लिए ये एक सामान्य घटना नहीं थी. शाही परिवार की होने वाली दुल्हन अमरीकी हैं, तलाक़शुदा हैं, अभिनेत्री हैं और मिश्रित नस्ल की हैं.

मेघन मर्केल
Getty Images
मेघन मर्केल

33 साल के प्रिंस हैरी ने कहा था कि वह इस बात की घोषणा करते हुए काफ़ी ख़ुश हैं और दोनों लोगों ने मार्कल के माता-पिता का आशीर्वाद लिया था.

प्रिंस हैरी और मार्कल की सगाई के बारे में शुरुआत में सिर्फ़ महारानी एलिजाबेथ और परिवार के करीबी सदस्यों को ही पता था.

'नहीं लगता शाही परिवार से कोई किंग या क्वीन बनना चाहेगा'

मां डायना की मौत से 20 साल सदमे में रहे प्रिंस हैरी

कौन हैं मेन मार्कल?

अमरीकी टीवी ड्रामा शो सूट्स में अपने काम के लिए चर्चित मेगन अमरीका के लॉस एंजेल्स में पली-बढ़ी हैं.

लेकिन मेगन इस समय टोरंटो में रहती हैं. अभिनय के अलावा उन्होंने मॉडलिंग भी की है. उन्होंने 2011 में एक्टर प्रोड्यूसर से शादी की, दो साल बाद उनका तलाक़ हो गया

मेघन मर्केल
Getty Images
मेघन मर्केल

मार्कल ने नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी स्कूल से कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है.

गर्लफ़्रेंड के मुद्दे पर हैरी ने मीडिया को आड़े हाथों लिया

मेघन मर्केल
Getty Images
मेघन मर्केल

एक्टिंग के लिए ऑडिशन देने के दौर में मार्कल कैलिग्राफ़ी यानी अपनी सुंदर लेखनी से शादी के निमंत्रण पत्र लिखने का काम करती थीं. हैरी और मार्कल की पहली मुलाक़ात जुलाई 2016 में हुई थी. जल्द ही उन्हें लेकर मीडिया में अटकलें लगने लगीं.

महीनों बाद प्रिंस हैरी ने अपने इस रिश्ते की पुष्टि तो की, लेकिन मीडिया को लताड़ भी लगाई.

मेघन मर्केल
Getty Images
मेघन मर्केल

फ़िल्मों और टीवी शो में मार्कल

मार्कल के पिता भी सिनेमेटोग्राफ़र थे जिन्होंने 80 के दशक के प्रसिद्ध शो मैरिड पर काम किया है.

मार्कल की बात करें तो वह अमरीकी टीवी शो सूट्स से लेकर द ग्रीक, रिमेम्बर मी और हॉरिबल बॉसेस से लेकर फ़्रिंज में काम कर चुकी हैं.

मेघन मर्केल
Getty Images
मेघन मर्केल

साल 2011 में मेगन ने फ़िल्म प्रोड्यूसर ट्रेवर एंगलसन के साथ 7 साल डेटिंग करने के बाद शादी की थी. लेकिन दो साल बाद ही दोनों का तलाक़ हो गया.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+