Neville Roy Singham: भारत में चीनी प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए करोड़ों रुपये लुटाने वाला नेविल रॉय सिंघम कौन हैं

मोदी विरोधी वेबसाइट के रूप में जाने जानी वाली न्यूज क्लिक का चीनी कनेक्शन सामने आया है। इसका खुलासा चर्चित अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने 5 अगस्त 2023 को ये रिपोर्ट जारी की है।

इस रिपोर्ट में चीन का बचाव करने और दुनिया भर में उसका प्रोपेगैंडा फैलाने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। अमेरिकी अखबार के अनुसार, वामपंथ समर्थक अमेरिकी अरबपति नेविल रॉय सिंघम की इसमें अहम भूमिका है।

who is Neville Roy Singham

नेविल रॉय सिंघम पर चीनी सरकार की मीडिया मशीन के साथ काम करने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक वे दुनियाभर में चीनी प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए धन मुहैया कराते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सिंघम के ग्रुप चीन के पक्ष में अभियान छेड़ने के लिए यूट्यूब वीडियो बनाते हैं और इसके जरिए वे राजनीति को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।

NYT की रिपोर्ट के मुताबिक 69 साल के सिंघम शंघाई में बैठते हैं। वहां उनका नेटवर्क यूट्यबू पर एक शो चलाता है। इसके लिए शंघाई का प्रोपेगैंडा विभाग उन्हें कुछ पैसा देता है। हालांकि सिंघम का कहना है कि वह चीनी सरकार के निर्देश पर काम नहीं करते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सिंघम की किसी भी एनजीओ ने विदेशी एजेंट पंजीकरण अधिनियम के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। ये उन समूहों के लिए जरूरी है जो विदेशी शक्तियों की ओर से जनता की राय को प्रभावित करना चाहते हैं। यह आमतौर पर विदेशी सरकारों से धन या ऑर्डर लेने वाले समूहों पर लागू होता है। कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक सिंघम का नेटवर्क एक असामान्य मामला है।

नेविल के सहियोगियों के मुताबिक वे माओवाद के घनघोर समर्थक माने जाते हैं। वे उस कम्युनिस्ट विचारधारा में यकीन रखते हैं जिसने आधुनिक चीन को जन्म दिया। वे वेनेजुएला के नेता ह्यूगो शावेज के भी कट्टर समर्थक रह चुके हैं।

नेविल रॉय सिंघम थॉटवर्क्स का संस्थापक और अध्यक्ष है। थॉटवर्क्स एक आईटी परामर्श कंपनी है जो कस्टम सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेयर टूल और परामर्श सेवाएं प्रदान करती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक नेविल रॉय सिंघम अमेरिका का नागरिक है लेकिन वो क्यूबन-श्रीलंकाई मूल का है।

नेविल के पिता का नाम आर्चीबाल्ड विक्रमराजा है। विक्रमराजा श्रीलंकाई राजनीतिक विशेषज्ञ और इतिहासकार थे। वे न्यूयॉर्क के सिटी यूनिवर्सिटी के ब्रुकलिन कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर के पद पर थे।

नेविल रॉय सिंघम ने 2017 में डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ी राजनीतिक सलाहकार जोडी इवांस से शादी की। ये शादी जमैका में आयोजित की गई थी। नेविल रॉय सिंघम को 2009 में एक पत्रिका द्वारा शीर्ष 50 वैश्विक विचारकों में से एक नामिक किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+