MP Syed Ali Zafar कौन है? जिन्होंने भारत के 'वाटर बम' से Pakistan की तबाही की भविष्यवाणी की! कहा- भूखा मरेगा

Pakistan India Indus Water Treaty: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद, भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया। इस पर, सांसद सैयद अली जफर ने इसे पाकिस्तान के खिलाफ 'वॉटर बम' करार दिया और चेतावनी दी कि अगर यह स्थिति नहीं सुलझाई गई, तो पाकिस्तान को अकाल का सामना करना पड़ सकता है।

जफर ने भारत द्वारा संधि के एकतरफा निलंबन को अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया और पाकिस्तान सरकार से इस संकट को तुरंत सुलझाने का आग्रह किया। 'भारत ने फेंका 'वॉटर बम', पाकिस्तान भूखा मरेगा।'...ये तीखा और सनसनीखेज बयान देने वाले सांसद सैयद अली जफर आखिर कौन है? आइए जानते हैं...

Who is Syed Ali Zafar

Who is MP Syed Ali Zafar: कौन हैं सांसद सैयद अली जफर?

पाकिस्तान के विपक्ष पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (PTI) के सांसद सैयद अली जफर, सीनेटर और अनुभवी वकील हैं। उन्होंने 2018 में पाकिस्तान के कार्यवाहक कानून और न्याय मंत्री के रूप में सेवा की थी और 2015-16 में पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं। वर्तमान में, वे पंजाब से सीनेटर हैं और PTI के संसदीय नेता के रूप में कार्यरत हैं। वह मार्च 2021 से पाकिस्तान की सीनेट के सदस्य के रूप में सेवा कर रहे हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सदस्य के रूप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिसमें वे 2019 में शामिल हुए थे। आइए एक नजर में जानें...

राजनीतिक पार्टी: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI)

  • वर्तमान पद: सीनेटर (पंजाब से), PTI के संसदीय नेता
  • पूर्व पद: कार्यवाहक कानून और न्याय मंत्री (2018)
  • कानूनी प्रोफाइल: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष (2015-16), लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से LLB, इंग्लैंड-वेल्स से बार एट लॉ (1984)

Syed Ali Zafar Family : परिवार में भी कानूनी बैकग्राउंड

  • पिता: सैयद मुहम्मद जफर - पाकिस्तान के पूर्व कानून मंत्री और मानवाधिकार कार्यकर्ता
  • बहन: रोशनेह जफर - कशफ फाउंडेशन की संस्थापक, जो पाकिस्तान में महिला सशक्तिकरण के लिए जानी जाती हैं

Pakistan India Indus Water Treaty Update: भारत-पाक सिंधु जल संधि विवाद पर जफर का नजरिया:

सैयद अली ज़फर ने चेतावनी दी कि पाकिस्तान की 90% फसलें और बिजली परियोजनाएं सिंधु जल पर निर्भर हैं। अगर यह सप्लाई रोकी गई या बाधित हुई, तो पाकिस्तान को न सिर्फ अकाल का सामना करना पड़ेगा, बल्कि बिजली उत्पादन और कृषि व्यवस्था भी चरमरा जाएगी। उन्होंने भारत के कदम को एकतरफा और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया, जबकि भारत का रुख साफ है - 'आतंक और समझौता एक साथ नहीं चल सकते।'

Take a Poll

भारत का नजरिया क्या है?

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत ने अभी कोई नदी नहीं मोड़ी है, लेकिन जल भंडारण और नियंत्रण के विकल्प खुले रखे हैं। यह संदेश साफ है कि अगर पाकिस्तान आतंक को रोकने में विफल रहता है, तो पानी की राजनीति अब रणनीतिक दबाव का हिस्सा बनेगी।

सोर्स-
https://www.theadrinitiative.com/advisor/senator-syed-ali-zafar

क्या सिंधु जल पर भारत को नियंत्रण है?

हां, 1960 की संधि के तहत भारत तीन पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास, सतलज) पर और पाकिस्तान तीन पश्चिमी नदियों (झेलम, चिनाब, सिंधु) पर निर्भर है। भारत इन नदियों के प्रवाह को नियंत्रित करने की स्थिति में है।

क्या सैयद अली जफर का परिवार भी राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय है?

हां, उनके पिता सैयद मुहम्मद ज़फ़र पाकिस्तान के पूर्व कानून मंत्री और मानवाधिकार कार्यकर्ता थे। उनकी बहन रोशनेह ज़फ़र कशफ फाउंडेशन की संस्थापक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+