Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

इंजीनियर और मॉडल भी, जानिए कौन हैं मिस यूनिवर्स 2020 का ताज पहनने वाली मैक्सिको की एंड्रिया मेजा

इंजीनियर और मॉडल भी, जानिए कौन हैं मिस यूनिवर्स 2020 का ताज पहनने वाली मैक्सिको की एंड्रिया मेजा

नई दिल्ली, 17 मई: इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मिस मैक्सिको एंड्रिया मेजा ने अपने नाम कर लिया है। 69वीं मिस यूनिवर्स के ग्रैंड फिनाले में मैक्सिको की रहने वाली 26 साल की एंड्रिया मेजा ने बाजी मारी ली है। पूर्व मिस यूनिवर्स जोजिबिनी टूंजी ने एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स का ताज पहना। 73 देशों की खूबसूरत महिलाओं को पीछे छोड़कर एंड्रिया मेजा ब्रहाम्ंड की सबसे सुंदर महिला बन गई हैं। कोरोना वायरस महामारी से लेकर ब्यूटी स्टैंडर्ड पर क्वेश्चन आंसर राउंड एंड्रिया मेजा ने अपने जवाबों से सबको प्रभावित किया। 26 वर्षीय एंड्रिया मेजा ब्यूटी विद ब्रेन का शानदार उदाहरण हैं।

Recommended Video

    Miss Universe 2020: Mexico की Andrea Meza ने जीता खिताब, जानें इनके बारे में । वनइंडिया हिंदी
    जानें कौन हैं मैक्सिको की एंड्रिया मेजा?

    जानें कौन हैं मैक्सिको की एंड्रिया मेजा?

    26 वर्षीय एंड्रिया मेजा का जन्म 13 अगस्त 1994 को हुआ है। एंड्रिया मेजा मैक्सिको के चिहुआहुआ शहर की मूल निवासी हैं, उनका जन्म भी यहीं हुआ है। उनके पेरेंट्स का नाम अल्मा कार्मोना और सैंटियागो मेजा है। एंड्रिया मेजा की 2 छोटी बहने भी हैं। वह चीनी वंश की हैं। एंड्रिया एक बड़े परिवार में में पली-बढ़ी हैं।

    2017 में एंड्रिया मेजा बनी थीं मिस मैक्सिको

    2017 में एंड्रिया मेजा बनी थीं मिस मैक्सिको

    एंड्रिया मेजा चिहुआहुआ टूरिज्म की एंबेसडर भी हैं। 2020 में उन्होंने मैक्सिकन यूनिवर्सल 2020 का ताज अपने नाम किया था। एंड्रिया मेजा मिस मैक्सिको 2017 बनी थीं। एंड्रिया ने अपनी जीत के साथ एक अलग इतिहास भी रच दिया है। एंड्रिया मेजा मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली तीसरी मैक्सिकन महिला हैं।

    एंड्रिया मेजा मॉडल होने के साथ-साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं

    एंड्रिया मेजा मॉडल होने के साथ-साथ सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं

    एंड्रिया मेजा एक मॉडल होने के साथ-साथ एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी हैं। मिस यूनिवर्स की वेबसाइट पर उनके प्रतियोगी प्रोफाइल के अनुसार, एंड्रिया के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री है। एंड्रिया मेजा ने 2017 में चिहुआहुआ के स्वायत्त विश्वविद्यालय से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की हैं और ग्रेजुएट हुई हैं।

    सोशल एक्टिविस्ट भी हैं एंड्रिया मेजा

    सोशल एक्टिविस्ट भी हैं एंड्रिया मेजा

    Miss Universe 2020: मैक्सिको की एंड्रिया मेजा बनीं मिस यूनिवर्स, टॉप-5 में भारत ने भी बनाई जगहएंड्रिया मेजा एक सोशल एक्टिविस्ट भी है। वह लैंगिक असमानता और लैंगिक हिंसा के बारे में काफी मुखर हैं। एंड्रिया मेजा महिलाओं के अधिकारों के लिए समाज सेवा भी करती हैं। वर्तमान में एंड्रिया मेजा नगर महिला संस्थान के साथ मिलकर काम करती हैं, जिसका उद्देश्य लैंगिक हिंसा को समाप्त करना है।

    जानवरों की भलाई के लिए एंड्रिया मेजा बन चुकीं हैं शाकाहारी

    जानवरों की भलाई के लिए एंड्रिया मेजा बन चुकीं हैं शाकाहारी

    एंड्रिया मेजा मॉडल, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ-साथ एक सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट भी हैं। मिस यूनिवर्स की वेबसाइट पर जानकारी देते हुए बताया गया है कि एंड्रिया मेजा शाकाहारी बन गई हैं क्योंकि वह दुनिया और जानवरों की भलाई को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित थीं। एंड्रिया मेजा को क्रॉसफिट, रैपेल और सैंड-बोर्डिंग जैसे एडवेंचर गेम पसंद हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+