Who is Mathura Sridharan? कौन हैं मथुरा श्रीधरन? अमेरिका में बनीं सॉलिसिटर, बिंदी की वजह से हो रही ट्रोल

Who is Mathura Sridharan: अमेरिका में भारतीय मूल की एक और महिला ने अपने काबलियत का परचम लहराया है। भारतीय मूल की वकील मथुरा श्रीधरन को अमेरिका में सॉलिसिटर जरलत नियुक्‍त किया गया है। 31 जुलाई को मथुरा को ओहियो के अटॉर्नी जनरल डेव यॉस्ट ने राज्य का सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया था। जिसके बाद से ही मथुरा श्रीधरन को नस्‍लवादी और अपमानजनक टिप्‍पणिायों का शिकार हो रही हैं।

भारतीय मूल की मथुरा श्रीधरन को सोशल मीडिया पर केवल इसलिए ट्रोल किया जा रहा है क्‍योंकि वो बिंदी लगाती है। उनके ट्रोल करने वाले उनके ऊपर तरह* तरह के कमेंट करते हुए सवाल उठा रहे है कि आखिर इतना महत्वपूर्ण पद किसी "अमेरिकी" को क्यों नहीं दिया गया।

Who is Mathura Sridharan

अटॉर्नी जनरल यॉस्ट ने मथुरा श्रीधरन की तारीफ

मथुरा श्रीधरन को ओहियो के 12वें सॉलिसिटर जनरल के रूप में चुना गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए, अटॉर्नी जनरल यॉस्ट ने 'X' पर एक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्‍होंने मथुरा को "प्रतिभाशाली" बताया और विश्वास व्यक्त किया कि वह राज्य की अच्छी सेवा करेंगी। उन्होंने लिखा, "मथुरा प्रतिभाशाली हैं... उन्होंने पिछले साल SCOTUS में अपना तर्क जीता। जिन सॉलिसिटर जनरलों (फ्लावर्स और गैसर) के अधीन उन्होंने काम किया, उन सभी ने उनकी सिफारिश की। हमेशा! उन्हें बढ़ावा देकर उत्साहित हूं। वह ओहियो की अच्छी सेवा करेंगी।"

बिंदी लगाने को लेकर मथुरा श्रीधरन हुई ट्रोल

हालांकि, श्रीधरन को भारतीय होने और बिंदी पहनने के कारण नस्लवादी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। एक कमेंट में पूछा गया, "आप ऐसे महत्वपूर्ण पद के लिए किसी ऐसे व्यक्ति को क्यों चुनेंगे जो अमेरिकी नहीं है?" एक अन्य ने उनकी बिंदी पर टिप्पणी करते हुए कहा, "बिंदी असंगत है, लेकिन अंततः फिर भी दिखाई देती है।"

अटॉर्नी जनरल यॉस्ट ने मथुरा के बचाव में क्‍या कहा?

इन टिप्पणियों के बाद डेव यॉस्ट ने मथुरा श्रीधरन का बचाव किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दावा करना "गलत" है कि मथुरा अमेरिकी नहीं हैं। यॉस्ट ने जोर देकर कहा कि अगर किसी को श्रीधरन का रंग या उनका नाम परेशान करता है, तो समस्या व्यक्ति में है, न कि श्रीधरन में।

यॉस्ट ने कहा, "कुछ कमेंटेटर ने गलत तरीके से दावा किया है कि मथुरा अमेरिकी नहीं हैं। वह संयुक्त राज्य अमेरिका की नागरिक हैं, एक अमेरिकी नागरिक से विवाहित हैं, और प्राकृतिककृत अमेरिकी नागरिकों की संतान हैं। अगर उनका नाम या उनका रंग आपको परेशान करता है, तो समस्या उनके या उनकी नियुक्ति में नहीं है।"

Who is Mathura Sridharan: कौन हैं मथुरा श्रीधरन?

मथुरा श्रीधरन वर्तमान में ओहियो के अटॉर्नी जनरल कार्यालय में उप सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की और 2008 में अर्थशास्त्र का भी अध्ययन किया। उन्होंने MIT से इन्हीं स्ट्रीम्स में मास्टर्स भी किया है।

मथुरा श्रीधरन ने कहां से की है पढ़ाई?

2015 में, श्रीधरन ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में कानून की पढ़ाई शुरू की और 2018 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। ओहियो सॉलिसिटर कार्यालय में शामिल होने से पहले, उन्होंने यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द सेकंड सर्किट के जज स्टीवन जे मेनाशी और न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की जज डेबोरा ए बैट्स के लिए क्लेर्कशिप की थी।

मथुरा श्रीधरन का करियर

मथुरा दो साल से अधिक समय तक ओहियो के दसवें संशोधन केंद्र की निदेशक के रूप में भी कार्य किया। इस भूमिका में, उन्होंने "गैरकानूनी संघीय नीतियों से ओहियोवासियों का बचाव करने और संघीय व राज्य सरकारों के बीच शक्तियों के पृथक्करण को बनाए रखने के लिए मुकदमों" की शुरुआत की और उनका निर्देशन किया। वह 'द फेडरल सोसाइटी' की वेबसाइट के अनुसार, इस समूह की एक योगदानकर्ता भी हैं, जो "वर्तमान कानूनी व्यवस्था में सुधार के लिए समर्पित रूढ़िवादी और उदारवादियों" का एक संगठन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+