Time मैग्जीन की नई CEO बनने वाली जेसिका सिबली कौन हैं? 99 साल बाद बड़ा बदलाव
जेसिका सिबली की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब 99 साल पुरानी टाइम कंपनी अपने प्रिंट संचालन से अलग हटकर अब नई दिशाओं में कंपनी को ले जाना चाह रही है।
Time magazine new CEO Jessica Sibley: विश्वप्रसिद्ध पत्रिका टाइन मैग्जीन ने अपनी कंपनी में बहुत बड़ा बदलाव करते हुए जेसिका सिबली को अपना नया सीईओ नामित किया है और 21 नवंबर से जेसिका सिबली अपना कार्यभार संभालेंगी। टाइम पत्रिका के प्रकाशक टाइम ने सोमवार को जेसिका सिबली को नया सीईओ नियुक्त करने की घोषणा की है।

बदलाव के साथ नई नियुक्ति
जेसिका सिबली की नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब 99 साल पुरानी टाइम कंपनी अपने प्रिंट संचालन से अलग हटकर अब नई दिशाओं में कंपनी को ले जाना चाह रही है। माना जा रहा है, कि टाइम मैग्जीन अब ऑनलाइन सेवा का विस्तार कर सकती है। कंपनी की तरफ से घोषणा की गई है, कि जेसिका सिबली इससे पहले फोर्ब्स मैग्जीन में कार्यरत थीं, जहां वो चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर थीं और जेसिका सिबली अब टाइम पत्रिका में एडवर्ड फेलसेन्थल की जगह लेंगी, जो टाइम मैग्जीन में ए़डिटर-इन-चीफ की भूमिका में बने रहेंगे। एडवर्ड फेलसेन्थल साल 2017 से टाइम पत्रिका में प्रधान संपादक के पद पर बने हुए हैं और साल 2018 से उन्होंने एडिटर-इन-चीफ के साथ साथ टाइम मैग्जीन के सीईओ की अतिरिक्त भूमिका भी निभा रहे थे।

2018 में टाइम में हुआ था बदलाव
आपको बता दें कि, साल 2018 में टाइम पत्रिका को सेल्सफोर्स इंक के सह-संस्थापक मार्क बेनिओफ और उनकी पत्नी लिन बेनिओफ ने मीडिया कंपनी मेरेडिथ कॉर्प से अपने कब्जे में ले लिया था और उसके बाद से ही ए़डिटर-इन-चीफ एडवर्ड फेलसेन्थल को सीईओ की अतिरिक्त भूमिका दे दी गई थी। मार्क और लिन बेनिओफ ने एक बयान में कहा है कि, "उनका (सिबली) ग्रोथ और डेवलपमेंट और कस्टमर्स के साथ मजबूत संबंध बनाने और इनोवेशन को स्पीड देने का उनके कैरियर में असाधारण रिकॉर्ड रहा है।" आपको बता दें कि, जेसिका सिबली की नियुक्ति के पीछे की एक और बड़ी वजह ये है, कि ऐसे वक्त में जब मीडिया कंपनियों को विज्ञापन से होने वाली इनकम में भारी कमी आ गई है, तो सिबली अपने इनोवेशन से टाइम का राजस्व बढ़ाएंगी। आपको बता दें कि, टाइम मैग्जीन की कुल 13 लाख पाठक हैं और जेसिका सिबली ने इससे पहले द वॉल स्ट्रीट जर्नल, ब्लूमबर्ग और कोंडे नास्ट सहित कई नामी मीडिया ब्रांडों में काम किया है, जहां उन्होंने राजस्व वृद्धि और अन्य पहलों में योगदान दिया है।












Click it and Unblock the Notifications