Badar Khan Suri: कौन है भारतीय छात्र बदर खान सूरी, जिसे अमेरिका में लिया गया हिरासत में, गाजा से है पत्नी

Badar Khan Suri: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने वाशिंगटन के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय में पढ़ रहे भारतीय छात्र बदर खान सूरी को फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के साथ कथित संबंधों और सोशल मीडिया पर उसका दुष्प्रचार करने के आरोप में हिरासत में लिया है। फॉक्स न्यूज ने गुरुवार 20 मार्च को होमलैंड सुरक्षा विभाग के एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी है।

बदर खान सूरी को सिर्फ हिरासत में ही नहीं लिया गया है, उन्हें अमेरिका से निर्वासित भी किया जाएगा। बदर खान सूरी के वकील के मुताबिक उन्हें सोमवार 17 मार्च को वर्जिनिया स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया है। बदर खान सूरी का सरकार ने वीजा भी रद्द कर दिया है। बदर खान सूरी को फिलहाल लुइसियाना के अलेक्जेंड्रिया में रखा गया है। वह इमिग्रेशन कोर्ट में अपनी अदालती पेशी का इंतजार कर रहे हैं।

Badar Khan Suri

who is Badar Khan Suri: कौन हैं बदर खान सूरी

🔴 बदर खान सूरी एक रिसर्चर हैं, जिन्हें जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के अलवलीद बिन तलाल सेंटर फॉर मुस्लिम-क्रिस्चियन अंडरस्टैन्डिंग में पोस्ट-डॉक्टरल फेलोशिप मिला है। बदर खान सूरी पोस्ट डॉक्टरेट फेलो थे।

🔴 उन्होंने 2020 में जामिया मिलिया इस्लामिया में नेल्सन मंडेला सेंटर फॉर पीस एंड कॉन्फ्लिक्ट रेजोल्यूशन से शांति और संघर्ष रिसर्च में पीएचडी की है। उनके पास छात्र वीजा है और उन्होंने एक अमेरिकी नागरिक महीजी साहले से शादी की है। लेकिन खास बात ये है कि बदर खान सूरी की पत्नी गाजा से हैं लेकिन उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ली है।

🔴 सूरी के वकील हसन अहमद के मुताबिक उनकी बदर खान सूरी की पत्नी महीजी साहले को भी गिरफ्तार किया गया है। सरकार को शक है कि वह और उनकी पत्नी इजराइल के प्रति अमेरिकी विदेश नीति के विरोधी हैं।

क्या है बदर खान सूरी पर आरोप?

जॉर्जटाउन के स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस में अलवलीद बिन तलाल सेंटर फॉर मुस्लिम-क्रिस्चियन अंडरस्टैंडिंग में पोस्टडॉक्टरल फेलो बदर खान सूरी पर अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सोशल मीडिया पर हमास के पक्ष में प्रचार और यहूदी विरोधी भावना फैलाने का आरोप लगाया है। डीएचएस द्वारा फॉक्स न्यूज को जारी किए गए एक बयान के मुताबिक एजेंसी का दावा है कि बदर खार सूरी का संबंध हमास से है, जो कि अमेरिका द्वारा आतंकवादी संगठन के रूप में नामित फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह है।

बदर खान सूरी पर एक ज्ञात या संदिग्ध आतंकी के साथ करीबी संबंध रखने का आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि ''बदर खान सूरी पर एक ज्ञात या संदिग्ध आतंकवादी से करीबी संबंध है। वो हमास का वरिष्ठ सलाहकार है। विदेश मंत्री ने 15 मार्च 2025 को एक आदेश जारी किया था कि सूरी की गतिविधियां और यूएस में उनकी मौजूदगी उन्हें आईएनए की धारा 237(ए)(4)(सी)(आई) के तहत निर्वासित करने के लिए जिम्मेदार है।''

हालांकि बयान में इन दावों का समर्थन करने वाले किसी भी प्रत्यक्ष सबूत का हवाला नहीं दिया गया है। व्हाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर द्वारा पोस्ट किए गए डीएचएस बयान में यह भी कहा गया है कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फैसला लिया है कि बदर खान सूरी के कारनामों की वजह से उन्हें निर्वासित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+