Ravi Chaudhary: कौन हैं रवि चौधरी, जिन्हें बनाया गया US एयरफोर्स का असिस्टेंट सेक्रेटरी, तगड़ा है प्रोफाइल

अमेरिका में भारतीय मूल के लोग लगातार अपना लोहा मनवा रहे हैं। बाइडेन प्रशासन में दर्जनों भारतीय मूल के लोगों को शामिल किया गया है। अमेरिका की उप-राष्ट्रपति भी भारतीय मूल की हैं।

Ravi Chaudhary US Assistant Secretary

Ravi Chaudhary US Assistant Secretary: अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों का वर्चस्व लगातार बढ़ता जा रहा है और बुधवार को अमेरिकी सीनेट ने रवि चौधरी को यूएस एयरफोर्स का असिस्टेंस सेक्रेटरी नियुक्त किया है, जो अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के शीर्ष नागरिग नेतृत्व पदों में से एक है। सबसे खास बात ये है, कि रवि चौधरी के नाम पर दर्जन भर से ज्यादा रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर्स ने भी सहमति जताई और वोटिंग के दौरान उन्हें 100 सीनेटर्स में से 65 सीनेटर्स का समर्थन हासिल हुआ, जबकि 29 सीनेटर्स ने उनके खिलाफ वोट डाला।

रवि चौधरी के यूएस एयरफोर्स में बड़ी जिम्मेदारी

रवि चौधरी ने इससे पहले अमेरिकी परिवहन विभाग में एक सीनियर एग्जक्यूटिव के रूप में काम किया है, जहां वे फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) में एडवांस्ड प्रोग्राम्स एंड इनोवेशन, ऑफिस ऑफ कमर्शियल स्पेस के डायरेक्टर थे। वह एफएए के वाणिज्यिक अंतरिक्ष परिवहन मिशन के समर्थन से एडवांस डेवलपमेंट एंड रिसर्स प्रोग्राम को एग्जीक्यूट करने के लिए जिम्मेदार थे। परिवहन विभाग में रहते हुए, रवि चौधरी ने अलग अलग क्षेत्रों और केंद्रीय संचालन के कार्यकारी निदेशक के रूप में भी काम किया, जहां उन्होंने नौ क्षेत्रों में एविएशन सेक्टर में इंटीग्रेशन और सपोर्ट की जिम्मेदारी संभाली।

Recommended Video

    Russia-USA Tension: अमेरिकी ड्रोन और रूसी फाइटर जेट में टक्कर, दोनों देशों में तनाव | वनइंडिया हिंदी
    Ravi Chaudhary US Assistant Secretary

    काफी तगड़ा है रवि चौधरी का प्रोफाइल

    रवि चौधरी साल 1993 से 2015 तक यूएस एयरफोर्स में काम कर चुके हैं और इस दौरान उन्होंने कई तरह के ऑपरेशनल, इंजीनियरिंग और सीनियर स्टाफ असाइनमेंट पूरे किए। C-17 पायलट के रूप में, उन्होंने अफगानिस्तान और इराक में कई लड़ाकू अभियानों समेत ग्लोबल फ्लाइट ऑपरेशंस को अंजाम दिया। इसके साथ ही इराक में मल्टी-नेशनल कॉर्प्स में कार्मिक रिकवरी सेंटर के डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया। फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर के तौर पर रवि चौधरी, फ्लाइट सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक कार्यक्रमों को शामिल करने, सैन्य वैमानिकी और हार्डवेयर के फ्लाइट सर्टिफिरेशन के लिए जिम्मेदार थे। सिर्फ इतना ही नहीं, अपने बड़े कैरियर में रवि चौधरी ने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) के लिए स्पेस लॉन्च ऑपरेशंस का काम भी संभाला है।

    नासा के लिए भी कर चुके हैं काम

    रवि चौधरी, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए भी काम कर चुके हैं और एक सिस्टम इंजीनियर के तौर पर उनकी जिम्मेदारी नासा के स्पेस फ्लाइट के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाने के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था। उन्होंने ओबामा प्रशासन के दौरान, एशियाई अमेरिकियों और प्रशांत द्वीपसमूहों पर राष्ट्रपति के सलाहकार आयोग के सदस्य के रूप में भी काम किया। वहीं, उनकी शिक्षा की बात तकें, तो रवि चौधरी के पास जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय से एग्जक्यूटिव लीडरशिप और इनोवेशन स्पेशलाइजिंग डाक्टरेट की डिग्री है। वहीं, उन्होंने सेंट मैरी यूनिवर्सिटी से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में एमएस की डिग्री ली है। वहीं, उन्होंने एयर यूनिवर्सिटी से ऑपरेशन आर्ट्स एंड मिलिट्री साइंस में मास्टर्स की पढ़ाई की है, जबकि उन्होंने यूएस एयरफोर्स एकेडमी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+