Who is Lisa Nandy: कौन हैं भारतीय मूल की MP लिसा? यूके नए PM र्स्‍टामर के मंत्रिमंडल में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Who is Lisa Nandy: आम चुनाव में शानदार जीत के बाद ब्रिटिश के नए PM कीर र्स्‍टामर के मंत्रिमंडल की घोषणा हो चुकी है। उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के विगन संसदीय क्षेत्र से एक बार फिर भारी मतों से चुनाव जीत कर आईं भारतीय मूल की लिसा नंदी को र्स्‍टामर के मंत्रिमंडल में अहम जि‍म्‍मेदारी म‍िली है।

ल‍िसा को संस्कृति सचिव नियुक्त किया गया है। ल‍िसा, ऋषि सुनक के नेतृत्‍व वाली कंजर्वेट‍िव पार्टी की सरकार में संस्‍कृत‍ि मंत्रालय का कार्यभार संभाल रही लूसी फ्रेजर की जगह लेंगी। आपको बता दें क‍ि नंदी जनवरी 2020 में र्स्‍टामर के खिलाफ लेबर पार्टी के नेतृत्व की रेस में अंतिम तीन उम्मीदवारों में से एक थीं और तब से उनकी छाया कैबिनेट में काम कर रही हैं। आइए आपको रूबरू कराते हैं कौन हैं भारतीय मूल की सांसद लिसा नंदी?

Who is Lisa Nandy

पर‍िवार में कौन-कौन? नाना की थामी राह?

  • जन्‍म: 9 अगस्त 1979 को लिसा नंदी का जन्म मैनचेस्टर में हुआ था।
  • पर‍िवार: पिता दीपक नंदी कलकत्ता में जन्मे एक शिक्षाविद थे, जो ब्रिटेन में नस्ल संबंधों पर अपने काम के लिए जाने जाते थे। जबक‍ि, मां लुइस नंदी लंदन से हैं और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। वहीं, नाना फ्रैंक बायर्स लेबर पार्टी में सांसद रह चुके हैं।

राजनीतिक सफर पर नजर

  • लिसा नंदी 2010 से विगन(इंग्लैंड के ग्रेटर मैनचेस्टर में डगलस नदी पर स्थित एक शहर) की सांसद हैं।
  • उन्होंने विभिन्न पदों पर कार्य किया है, जैसे कि शैडो एनर्जी सेक्रेटरी और शैडो फॉरेन सेक्रेटरी।
  • 2020 में, उन्होंने लेबर पार्टी के नेतृत्व के लिए चुनाव लड़ा था, जिसमें कीर स्टार्मर जीते थे।

संस्कृति सचिव के रूप में नियुक्ति
2024 में, लिसा नंदी को कीर स्टार्मर के मंत्रिमंडल में संस्कृति सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। ल‍िसा, ऋषि सुनक के नेतृत्‍व वाली कंजर्वेट‍िव पार्टी की सरकार में संस्‍कृत‍ि मंत्रालय का कार्यभार संभाल रही लूसी फ्रेजर की जगह लेंगी। इस पद पर, वह ब्रिटेन की सांस्कृतिक नीतियों और कार्यक्रमों के संचालन और विकास के लिए जिम्मेदार होंगी। लिसा नंदी एक प्रभावशाली और अनुभवी राजनीतिज्ञ हैं, और उनकी नियुक्ति से ब्रिटेन की सांस्कृतिक नीतियों में नए दृष्टिकोण और ऊर्जा की उम्मीद की जा सकती है। उनकी पृष्ठभूमि और अनुभव उन्हें इस महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+