कौन हैं भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख ? जिन्होंने केरल की नर्स निमिषा प्रिया की टलवाई फांसी
Who is Grand Mufti of India: केरल की नर्स निमिषा प्रिया को 16 जुलाई को फांसी नहीं होगी, उनकी फांसी स्थगित कर दी गई हैं। निमिषा प्रिया को फांसी से बचाने के लिए उसके परिवार और केंद्र सरकार द्वारा की गई सारी कोशिशें नाकामयाब हो गई थी लेकिन फांसी दिए जाने ठीक एक दिन पहले भारत के ग्रैंड मुफ्ती ने प्रयास कर निमिषा की फांसी टलवा दी।
निमिषा प्रिया की फांसी टलवाने के बाद जमकर सुर्खियों बटोर रहे भारत के ग्रैंड मुफ्ती ने खुद सामने आकर पूरी जानकारी साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि निमिषा की फांसी की सजा माफ हो जाए इसकी कितनी संभावाना है? आइए जानते हैं कोन हैं भारत के ग्रैंड मुफ्ती और निमिषा प्रिया केस को लेकर क्या बोले?

कौन हैं भारत के ग्रैंड मुक्ती?
निमिषा की फांसी टलवाने वाले भारत के ये ग्रैंड मुफ्ती शेख कंथापुरम एपी अबू बकर मुसलियार हैं। जिनकी उम्र 94 वर्ष है। 94 वर्षीय बुजुर्ग धर्मगुरु को 'ग्रैंड मुफ्ती ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता हैं। जो भारत के प्रमुख सुन्नी मुस्लिम नेता हैं। निमिषा को बचाने को फांसी को टलवाने के लिए जब सारे प्रयासद विफल हो गए तब इन्हीं ग्रैंड मुफ्ती ने यमन के प्रमुख सूफी धर्मगुरु शेख हबीब उमर बिन हाफिज से संपर्क किया और ऐसा तरीका अपनाया जिसके बाद निमिषा की फांसी टली।
ग्रैंड मुफ्ती ने कैसे आखिरी दिन टालवाई फांसी?
दरससल, 'ग्रैंड मुफ्ती ऑफ इंडिया' ने यमन के प्रमुख सूफी धर्मगुरु शेख हबीब उमर बिन हाफिज से संपर्क किया और मृतक अब्दो महदी के परिवार से बात करने का रास्ता खोला। अब्दो महदी वो ही मृतक हैं जिसकी यमन में हत्या के आरोप में निमिषा प्रिया को फांसी की सजा सुनाई गई है। ग्रैंड मुफ्ती ने बताया किनिमिषा और मृतक दोनों के परिवारों से मेरी के साथ बातचीत चल रही है ताकि यह देखा जा सके कि क्या प्रिया को माफ करने का कोई रास्ता है।
क्या माफी की सजा माफ हो जाएगी? क्या बोले ग्रैंड मुफ्ती
ग्रैंड मुफ्ती शेख कंथापुरम एपी अबू बकर मुसलियार ने कहा, "मैं निमिषा के परिवार को व्यक्तिगत तौर परनहीं जानता हूं, मैंने यमन के विद्वानों से संपर्क किया और उनसे हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। स्थगन के बारे में बात करते हुए, कंथापुरम ने कहा कि इस्लाम में एक कानून है जो पीड़ित के परिवार को हत्यारे को माफ करने की अनुमति देता है।
निमिषा प्रिया को बचाने के लिए इस्लाम में एक और कानून है
कंथापुरम एपी अबू बकर मुसलियार ने कहा "इस्लाम में एक और कानून है। यदि हत्यारे को मौत की सजा सुनाई जाती है, तो पीड़ित के परिवार को माफ करने का अधिकार है। मैं नहीं जानता कि यह परिवार कौन है, लेकिन मैंने दूर से ही यमन के जिम्मेदार विद्वानों से संपर्क किया। मैंने उन्हें मुद्दों को समझाया। इस्लाम एक ऐसा धर्म है जो मानवता को बहुत महत्व देता है,"
निमिषा प्रिया की फांसी कैसे स्थगित हुई
ग्रैंड मुफ्ती के अनुसार, यमनी इस्लामी विद्वानों, जिनसे उन्होंने हस्तक्षेप करने के लिए संपर्क किया था, ने मुलाकात की, चर्चा की और कहा कि वे जो कुछ भी कर सकते हैं करेंगे और कहा कि अब स्थगन को अंतिम रूप दे दिया गया है, इससे पीड़ित के परिवार के साथ चल रही चर्चाओं को आगे बढ़ाने का एक मौका मिलता है। उन्होंने आधिकारिक तौर पर हमें सूचित किया है और एक दस्तावेज भेजा है जिसमें कहा गया है कि फांसी की तारीख स्थगित कर दी गई है, जिससे चल रही चर्चाओं को सुविधाजनक बनाने में मदद मिलेगी।"












Click it and Unblock the Notifications