कौन हैं टर्की में तख्‍तापलट की कोशिशों के पीछे जिम्‍मेदार फेतुल्‍ला गिलेन!

लॉस एंजिलिय। टर्की में हुई तख्तापलट की कोशिशों ने पूरी दुनिया को कुछ सेकेंड्स के लिए डरा दिया था। हर किसी को लगने लगा था कि कहीं टर्की का हाल भी इजिप्‍ट और लीबिया की तरह नहीं होने जा रहा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टर्की की सरकार ने फिर से देश की सत्‍ता की जिम्‍मेदारी ले ली। इस तख्‍तापलट के लिए टर्की अमेरिका में बसे धर्मगुरु फेतुल्ला गिलेन को जिम्‍मेदार बता रहा है।

turkey-failed-military-coup-100

अमेरिका ने मांगे सुबूत

गिलेन के टर्की में काफी बड़ी संख्या में समर्थक हैं जिसमें समर्थकों में पुलिस और न्यायपालिका के लोग भी शामिल हैं। अमेरिका ने टर्की से गिलेन के खिलाफ सुबूत मांगे हैं ताकि गिलेन को टर्की को प्रत्‍यर्पित किया जा सके।

आइए आपको बताते हैं कि गिलेन कौन हैं और क्‍यों टर्की के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। टर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्डोगन ने शुक्रवार को देश में हुई तख्तापलट की कोशिशों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया।

पेनसिल्वानिया में रहते हैं गिलेन

  • मुस्लिम धर्मगुरु गिलेन अमेरिका के पेनसिल्वानिया में पोकोनो पर्वत इलाके में रह रहे हैं।
  • 75 साल के गिलेन कभी एर्डोगन के करीबी थे लेकिन पिछले कुछ वर्षों में दोनों के बीच दरार आ गई।
  • एर्डोगन को शक्तिशाली 'गिलेनिस्ट मूवमेंट' के टर्की समाज में मौजूदगी का शक होने लगा था।
  • मीडिया और पुलिस और ज्‍यूडीशियरी के शामिल होने को लेकर उन्हें अंदेशा था।
  • वर्ष 1999 में गिलेन अमेरिका आ गए थे।
  • इसके बाद ही उन पर टर्की में देशद्रोह का मुकदमा चलाया गया।
  • फिर गिलेन ने सार्वजनिक जीवन से एकदम खुद को अलग कर लिया।
  • वह जनता के बीच बमुश्किल देखे जाते और कोई इंटरव्यू भी नहीं देते।
  • वर्ष 2013 में गिलेन के करीबी न्यायिक अधिकारियों पर करप्शन के चार्ज लगे।
  • एर्डोगान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सैंकड़ों आर्मी ऑफिसर्स को निकाल दिया।
  • गिलेन के आंदोलन 'हिज्मत' द्वारा चलाए जाने वाले कई स्कूलों को बंद कर दिया गया।
  • कई पुलिस अधिकारियों को भी नौकरियों से निकाल दिया गया।
  • एर्डोगन ने उन एडीटर्स को भी निकाल दिया जो गिलेन के प्रति सहानुभूति रखने वाले माने जाते थे।
  • एंटोलिया न्यूज एंजेसी के मुताबिक, पिछले दो वर्षों में करीब 1800 गिलेन समर्थकों को जेल में बंद किया गया है।
  • इनमें 80 सैनिक और 750 पुलिस अधिकारी शामिल हैं।
  • करीब 280 लोगों के जेल ट्रायल अभी पेंडिंग ही हैं।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+