कोई कहता है सनकी तो कई बताता है जीनियस, एलन मस्क के किन फैसलों ने दुनिया को चौंकाया?
एलन मस्क की लोकप्रियता दुनिया में किसी भी नेता-अभिनेता से अधिक मानी जाती है। कई उन्हें इक्कीसवीं सदी का सबसे बड़ा क्रांतिकारी मानते हैं, तो कई उन्हें असल जिंदगी का'टोनी स्टार्क' बतलाते हैं।

Image: Oneindia
टेस्ला, स्पेसएक्स, द बोरिंग और ट्विटर के मालिक एलन मस्क अपने अजीब फैसलों के लिए जाने जाते हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स की लिस्ट में शामिल मस्क ने अचानक ट्विटर के लोगो में नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ते को डालकर सबको हैरान कर दिया है।
अभी ये लोगो मोबाइल पर आपको भले नहीं दिख रहा हो मगर वेब पर आप देख सकते हैं कि कैसे ट्विटर का लोगो अब चिड़ियां की जगह कुत्ता कर दिया गया है। लोग ट्विटर पर इसकी खूब मजाक बना रहे हैं। एलन मस्क के इस फैसले से ये तय हो चुका है कि वे 21वीं सदी के सबसे अमीर सिरफिरे हैं। वह कब क्या कर डालें ये कोई नहीं जानता। आईये जानते हैं एलन मस्क से जुड़े उन किस्सों को जिससे ये दावे पुख्ता होते हैं...
ट्वीटर का अधिग्रहण
बीते साल एलन मस्क ने अपने एक ट्वीट में लिखा था-'आई लव ट्विटर' । इस ट्वीट पर किसी यूजर से रिप्लाई करते हुए कहा-'फिर आपको उसे खरीद लेना चाहिए। फिर एलन ने रिप्लाई किया-'ट्विटर की कीमत क्या है?' एलन मस्क के इस जवाब पर शायद ही किसी ने गंभीरता पूर्वक ध्यान दिया हो... लेकिन मस्क ने महज 4 महीने के भीतर ही दुनिया के सबसे चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खरीद लिया।
ब्लू टिक के लिए चार्ज
एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद दनादन छंटनी शुरू की। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने हर उस शख्स को निकाल बाहर किया जो उनसे असहमति रखता था। इसके बाद उन्होंने एक और बड़ा बदलाव करते हुए ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर प्रति महीने चार्ज वसूलने का ऐलान कर दिया। इस खबर से खूब हंगामा मचा और लोगों ने ट्विटर बायकॉट के नारे लगाने शुरू कर दिए। हालांकि इससे उल्टे ट्विटर की प्रसिद्धि बढ़ी और फिलहाल ट्विटर पर सबसे अधिक यूजर्स पहुंच रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। ये दावा खुद मस्क कर चुके हैं कि ट्विटर अधिग्रहण के बाद अधिक लोग ट्विटर पर समय बिता रहे हैं। खैर ब्लू टिक पर पैसे वाला ऑफर को मेटा भी लागू करने जा रही है।
स्पेसएक्स की स्थापना
एलन मस्क ने इंसान को मंगल पर पहुंचाने का सपना देखा था। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने 2002 में स्पेसएक्स की स्थापना कर डाली। इसकी स्थापना से पहले एलन मस्क सस्ते रॉकेट बनाना चाहते थे जो 2 से 3 करोड़ में मिल जाए। हालांकि कई लोगों ने इसे असंभव बताया था। इसके लिए मस्क रूस तक पहुंच गए। हालांकि बात जमी नहीं और वहां से लौटकर उन्होंने खुद ही रॉकेट बनाने का फैसला किया। हालांकि सफलतापूर्वक अपना रॉकेट उड़ाने में कंपनी को छह साल लग गए। हालांकि उनका मंगल पर इंसानों की कॉलोनी बसाने का सपना अभी भी अधूरा है।
Recommended Video
पर्सनल लाइफ और बच्चों के नाम
एलन मस्क अपनी पर्सनल और खासकर अफेयर्स के लिए भी सुर्खियों में रहते हैं। अब तक वह पांच महिलाओं के साथ रिश्ते में रह चुके हैं जिनमें से कुछ उनकी पत्नियां थीं तो कुछ गर्लफ्रेंड। फिलहाल मस्क नौ बच्चों के पिता हैं और वह जनसंख्या बढ़ाने के पक्ष में भी जबरदस्त तर्क देते रहते हैं। इसके अलावा वे अपने बच्चों के नामों की वजह से भी काफी चर्चित हैं। मई 2020 में ग्रिम्स ने एक बच्चे को जन्म दिया। मस्क ने इस बच्चे का नाम 'X AE A-XII मस्क' रखा जो तब काफी चर्चित हुआ था। X उसका पहला नाम, AE A-XII मिडिल नेम और मस्क सरनेम है।












Click it and Unblock the Notifications