कौन है लेखक सलमान रुश्दी पर हमला करने वाला 24 साल का लड़का, 10-15 बार घोंपा चाकू, जानिए 10 बड़ी बातें
कौन है लेखक सलमान रुश्दी पर हमला करने वाला 24 साल का लड़का, 10-15 बार घोंपा चाकू, जानिए 10 बड़ी बातें
न्यूयॉर्क, 13 अगस्त: भारतीय मूल के प्रख्यात लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क के एक कार्यक्रम में हुए हमले ने सबकों चौंका दिया है। न्यूयॉर्क के बफेलो के पास चौटाउक्वा में एक कार्यक्रम के दौरान सलमान रुश्दी पर एक काले रंग का कपड़ा पहने हुए लड़के ने हमला किया, उसने लगभग 10 से 15 बार सलमान रुश्दी को चाकू घोंपा। सलमान रुश्दी पर गर्दन, धड़, पेट में चाकू घोंपा गया है। फिलहाल वो वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। सलमान रुश्दी के हमलावर की पहचान 24 वर्षीय हादी मटर के रूप में हुई है जो न्यूजर्सी का रहने वाला है। न्यूयॉर्क पुलिस ने अभी तक हमलावर के खिलाफ आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस ने कहा कि हमलावर पर आरोप सलमान रुश्दी की स्थिति पर निर्भर करेगा। हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने कहा कि सलमान रुश्दी के भाषण देने के लिए मंच पर पहुंचने के कुछ ही देर बाद हादी मटर ने उनके गले और पेट में हमला किया है।

जानिए सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले के बारे में?
1. 24 साल का लड़का हादी मटर के पास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास था। हादी मटर का आखिरी आधिकारिक पता मैनहट्टन से हडसन नदी के पार फेयरव्यू में था।
2. पुलिस ने कहा कि हादी मटर के हमले का मकसद फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यह भी माना जाता है कि उसने अकेले ही सलमान रुश्दी पर हमला किया है।
3. न्यूयॉर्क राज्य पुलिस ने कहा कि एफबीआई जांच में मदद कर रही है जो बहुत शुरुआती चरण में है। पुलिस को मौके से एक बैग और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं।

हमलावर हादी मटर को ईरानी सरकार के प्रति थी सहानुभूति
4. कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया कि हादी मटर को ईरानी सरकार के प्रति सहानुभूति थी, जिसने सलमान रुश्दी को जान से मारने की धमकी दी थी। हादी मटर के फेसबुक अकाउंट में जाहिर तौर पर ईरान के नेता अयातुल्ला खुमैनी की तस्वीर थी। ईरान के नेता अयातुल्ला खुमैनी ने ही सलमान की 1989 में आई किताब द सैटेनिक वर्सेज के लिए फतवा जारी किया था।
5. एनबीसी न्यूज के मुताबिक, हादी मटर ने ईरान और उसके रिवोल्यूशनरी गार्ड के समर्थन में और शिया चरमपंथ के समर्थन में सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे।

हमले के वक्त काले रंग का कपड़ा पहना था हादी मटर
6. एक प्रत्यक्षदर्शी ने एनबीसी न्यूज को बताया कि हादी मटर ने हमले के वक्त काले रंग के कपड़े पहना हुआ था और उसने काले रंग का मुखौटा भी लगाया था।
7. चश्मदीदों ने कहा कि जब हमलावर हादी मटर मंच पर कूदा, तो उन्होंने सोचा कि यह एक स्टंट है क्योंकि सलमान रुश्दी एक विवादास्पद व्यक्ति हैं लेकिन कुछ सेकंड के बाद, यह स्पष्ट हो कि वह हमला करने आया है, हमला करीब 20 सेकेंड तक चला।

सलमान रुश्दी को 10 से 15 बार घोंपा गया चाकू
8. इवेंट में मौजूद एपी रिपोर्टर के मुताबिक, सलमान रुश्दी को स्टेज पर 10 से 15 चाकू घोंपा गया और घूंसा मारा गया।
9. इस आयोजन का संचालन करने वाले हेनरी रीज के सिर पर मामूली चोट लगी है क्योंकि उन पर भी हमला किया गया था। रीज निर्वासन में कलाकारों की शरणस्थली के रूप में संयुक्त राज्य अमेरिका के बारे में सलमान रुश्दी के साथ चर्चा करने वाले थे।
Recommended Video

हमले के बाद घंटों हुई सलमान रुश्दी की सर्जरी
10. हमले के बाद सलमान रुश्दी को अस्पताल ले जाया गया, जहां घंटों उनकी सर्जरी हुई है। अब वे वेंटिलेटर पर हैं। उनके एजेंट ने कहा कि उनकी एक आंख भी जा सकती है। उनके लीवर में चाकू घोंपा गया है, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया और उसकी बांह की नसें भी अलग हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications