कोरोना को लेकर WHO ने बजाया खतरे का अलार्म, फरवरी तक 50 लाख लोगों की जा सकती है जान

कोपेनहेगन, 05 नवंबर: कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने खतरे की घंटी बजाई है। गुरुवार को चेतावनी देते हुए WHO ने कहा कि यूरोप में कोरोना के मामलों की बढ़ती संख्या 'गंभीर चिंता' का मुद्दा है और ऐसे में यूरोप में अगले साल की शुरुआत में 50 लाख और मौतें हो सकती हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने यूरोप और मध्य एशिया के 53 देशों में कोरोना की एक और लहर आने के खतरे का अंदेशा जताते हुए अलर्ट किया है।

Recommended Video

    Coronavirus third Wave Alert: Europe में कोविड-19 को लेकर WHO ने चेताया | वनइंडिया हिंदी
    who

    डब्ल्यूएचओ यूरोप के निदेशक हैंस क्लूज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'यूरोपीय क्षेत्र के 53 देशों में वायरस के ट्रांसमिशन की मौजूदा स्पीड गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने आगे बताया कि एक विश्वसनीय आकलन के मुताबिक अगर कोरोना की मौजूदा स्थिति ऐसे ही जारी रही तो अगले साल की फरवरी तक 50 लाख लोगों की जान जा सकती हैं।

    डब्ल्यूएचओ का यूरोपीय क्षेत्र 53 देशों में फैला है और इसमें मध्य एशिया के कई देश शामिल हैं। हैंस क्लूज के मुताबिक वायरस के विस्तार को रोकने वाले उपायों और कुछ क्षेत्रों में वैक्सीनेशन की कम रेट की वजह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछले एक हफ्ते में 53 देशों के एरिया में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर दोगुनी से ज्यादा बढ़ी है।

    डेनमार्क के कोपनहेगन में संगठन के यूरोप मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए डॉ. क्लूज ने कहा कि हम इस महामारी को लेकर अहम मोड़ पर खड़े हैं। आपको बता दें कि पिछले 4 हफ्तों में इस एरिया से नए कोरोना के मामलों में 55 फीसदी तक का इजाफा दर्ज किया गया है, जबकि यूरोप और मध्य एशिया में वैश्विक मामलों में 59 फीसदी और मौतों का 48 फिसदी हिस्सा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+