कोरोना वायरस को लेकर WHO के चीफ ने बुलाई आपातकालीन कमेटी की बैठक

नई दिल्ली। चीन में जिस तरह से जानलेवा कोरोना वायरस फैला हुआ है, उसकी गंभीरता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 30 जनवरी को नई आपात बैठक बुलाई है। इस बैठक में तमाम विशेषज्ञों को बुलाया गया है। बैठक में इस बात पर चर्चा की जाएगी कि क्या SARS जैसे वायरस जोकि चीन से शुरू हुआ है उसे अंतरराष्ट्रीय संकट घोषित किया जाए।

Recommended Video

    China में Corona Virus मचा रहा मौत का तांडव,WHO ने बुलाई emergency meeting | Oneindia Hindi
    corona virus

    डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एधनॉम गेब्रीसस जोकि इसी हफ्ते चीन के दौरे पर गए थे उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि यह बैठक इसलिए जरूरी थी क्योंकि यह वायरस चीन से बाहर लोगों में फैल रहा है। डॉक्टर टेड्रोस ने कहा कि अधिकतर लोग जो इस वायरस के संपर्क में आ रहे हैं उनके भीतर लक्षण बहुत ही हल्के हैं, लेकिन पांच में से एक मरीज को गंभीर बीमारी है, जिसमे निमोनिया और सांस लेने की समस्या भी शामिल है।

    इस वायरस की पहली बार पहचान 31 दिसंबर को हुई थी, जिसके चलते 170 लोगों की मौत चीन में हो चुकी है। साथ ही दुनियाभर के देशों में दर्जनों लोग वुहान शहर में इसकी चपेट में आए हैं। जर्मनी और जापान दोनों ही देश के नागरिकों के भीतर उनके देश में कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। डब्ल्यूएचओ की इमरजेंसी कमेटी पिछले हफ्ते दो बार मिली है, लेकिन इसे अंतरराष्ट्रीय आपदा करार नहीं दिया है। डब्ल्यूएचओ की ओर से कहा गया है कि हमे इस वायरस के बारे में और जानकारी की जरूरत है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+