व्हाइट हाउस ने दिए संकेत, पाक पर हो सकती है और अधिक कार्रवाई
वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान को समझाने के लिए सारे विकल्प खुले रहे हैं अगर वो तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा। व्हाइट हाउस ने चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान को आतंकियों के लिए बने ठिकानों को खत्म करना होगा। बता दें कि अमेरिका की पाक को यह चेतावनी 2 बिलियन डॉलर की सुरक्षा सहायता को निलंबित करने के बाद दी गई है। बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर पाकिस्तान ने अमेरिका को अब तक सिर्फ मूर्ख ही बनाया है, इस बारे में राष्ट्रपति ने ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि पिछले 15 सालों में अमेरिका ने 33 बिलियन डॉलर पाकिस्तान को देकर बेवकूफी की है, उसने कभी भी हमारी सही से मदद नहीं की, उल्टा वो हमें सिर्फ झूठ और धोखा देता है, जिन आतंकियों का हम अफगानिस्तान में पीछा करते हैं उन्हें वो अपनी जमीन पर पनाह देता है, वो नफरत और आतंक की फसल उगा रहा है।

अमेरिका के पास कई तरह के रास्ते
ट्रम्प प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा, अमेरिका के पास कई तरह के रास्ते हैं। हम पाकिस्तान को मनाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो हक्कानी नेटवर्क और आतंकियों के लिए सुरक्षित स्थानों को नष्ट करे। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अनुसार नाम ना प्रकाशित करने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि 'सुरक्षा के अलावा हमारे पास कई ऐसे रास्ते हैं जिनसे वो पाकिस्तान से निपट सकते हैं। हालांकि अधिकारी ने यह खुलासा नहीं किया कि अमेरिका, पाक पर क्या कार्रवाई करेगा।'

ट्रंप के बयान पर पाक ने कहा था...
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरह से पाकिस्तान के खिलाफ खुलकर आंतवाद को पनाह देने का आरोप लगाया और उसको दी जाने वाली आर्थिक मदद को रोकने का ऐलान किया उसके बाद दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों देशों की ओर से बयानबाजी का दौर जारी है। ट्रंप के बयान के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने कहा कि अमेरिका हमेशा से ही पाकिस्तान के साथ धोखाधड़ी करन वाला मित्र बन रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका धोखाधखड़ी करने वाला मित्र रहा है।

अमेरिका से खत्म करें संबंध
वहीं विपक्षी दल के नेता इमरान खान ने कहा कि अब पाकिस्तान को अमेरिका के साथ संबंध को खत्म कर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को संवेदनशील इलाकों में अमेरिका की खुफिया व कूटनीतिक उपस्थिति को भी पाकिस्तान को खत्म करना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति के बयान के बाद लगातार ट्रंप का पाकिस्तान में विरोध हो रहा है और जगह जगह पर शुक्रवार की नमाज के बाद अमेरिका के झंडो को छात्रों ने जलाया।












Click it and Unblock the Notifications