क्या व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की हो सकती है 'दूसरी पारी', आर्थिक सलाहकार के बयान से बढ़ा सस्पेंस
क्या व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की हो सकती है 'दूसरी पारी', आर्थिक सलाहकार के बयान से बढ़ा सस्पेंस
वॉशिंगटन: अमेरिका चुनाव में अपनी हार को स्वीकार करने से डोनाल्ड ट्रंप (donald trump) बार-बार मना कर रहे हैं। ट्रंप का आरोप है कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में वोटों की गिनती में धोखाधड़ी की गई है। इसी बीच व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार पीटर नवारो (Peter Navarro) ने भी अपने बयान में कहा है कि वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई है, हम इस धारणा के तहत व्हाइट हाउस में आगे बढ़ रहे हैं कि ये डोनाल्ड ट्रंप का दूसरा कार्यकाल होगा।''

Recommended Video
ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने कहा है कि ट्रंप ये चुनाव जीते हैं, क्योंकि उनके पास काउंटिंग की धोखाधड़ी को लेकर कई सबूत हैं, ऐसे में हम इस धारणा के तहत व्हाइट हाउस में आगे बढ़ रहे हैं कि ट्रम्प का दूसरा कार्यकाल होगा।
ट्रंप के पास धोखाधड़ी के कई सबूत: पीटर नवारो
व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार पीटर नवारो ने फॉक्स बिजनेस नेटवर्क पर ये बयान दिया। उन्होंने कहा, ''डोनाल्ड ट्रंप की टीम के पास वोटों की गिनती में हुई गलती को लेकर कई सबूत मिले हैं। जिसको लेकर वो आगे की कार्रवाई भी करेंगे। व्हाइट हाउस की टीम भी सत्यापन योग्य मतपत्र, प्रमाणित मतपत्र और गवाहों द्वारा हस्ताक्षरित हलफनामों के तहत धोखाधड़ी के आरोपों की बढ़ती संख्या के बारे में जांच कर रही है।''
पीटर नवारो ने चीन से जुड़े सवालों पर जवाब देने से साफतौर पर इनकार कर दिया। पीटर नवारो से चीन द्वारा जो बाइडेन को दी गई बधाई के बारे में पूछा गया था।
अमेरिका में वोटों की 90 प्रतिशत गिनती पूरी हो चुकी है। सारे अमेरिकी मीडिया ने जो बाइडेन और कमला हैरिस को चुनाव का विजेता घोषित कर दिया है। शुक्रवार को ये भी खबर आई कि राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन ने एरिजोना में भी जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications