'कोई समझौता नहीं...', युद्धविराम पर बेंजामिन नेतन्याहू के बाद व्हाइट हाउस का बयान, अभी मरता रहेगा हमास!

Israel-Palestine War: वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में दावा किया गया था, कि संयुक्त राज्य अमेरिका, इजराइल और फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास, गाजा में बंधक बनाए गए दर्जनों महिलाओं को रिहा करने के बदले इजराइल के साथ पांच दिनों के युद्धविराम के समझौते पर पहुंच गये हैं। इस रिपोर्ट में इस सौदे से परिचित कुछ लोगों का हवाला दिया गया था।

लेकिन, व्हाइट हाउस के साथ साथ इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी पांच दिनों के युद्धविराम के बदले बंधकों की रिहाई से संबंधित डील होने से इनकार कर दिया है। इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है, कि 'अभी तक ऐसी कोई डील नहीं हुई है।'

israel hamas temporary ceasefire

जबकि, वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट में कहा गया है, कि "छह पन्नों के समझौते की शर्तों के तहत, संघर्ष के सभी पक्ष कम से कम पांच दिनों के लिए युद्ध संचालन रोक देंगे और इसके बदले में हमास अगले 24 घंटे के अंदर कम से कम 50 बंधकों को रिहा करेगा।"

इजराइल का डील से इनकार

वहीं, इजराइली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों को मुक्त करने के समझौतों की रिपोर्टों को "गलत" करार दिया है, और कहा है, कि "अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है।" टाइम्स ऑफ़ इज़राइल ने इसकी जानकारी दी है। रॉयटर्स के मुताबिक, दो अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात से भी इनकार किया है, कि इजरायल और हमास के बीच अस्थायी युद्धविराम पर कोई समझौता हुआ है।

जबकि, वॉशिंगनट पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है, कि इस समझौते के दौरान गाजा पट्टी को महत्वपूर्म मानवीय सहायता मिलने की भी उम्मीद है और इस दौरान लगातार हवाई निगरानी की जाएगी।

रिपोर्ट में कहा गया है, "यह तुरंत स्पष्ट नहीं है, कि गाजा में बंदी बनाए गए 239 लोगों में से कितने लोगों को समझौते के तहत रिहा किया जाएगा।"

अखबार के मुताबिक, अरब और अन्य राजनयिकों ने कहा है, कि कतर की राजधानी दोहा में कई हफ्तों की बातचीत के दौरान सौदे की रूपरेखा तैयार की गई है। कतरी मध्यस्थों द्वारा परोक्ष रूप से प्रतिनिधित्व करने वाले इज़राइल, अमेरिका और हमास वार्ता का हिस्सा थे। इस समझौते से परिचित लोगों के अनुसार, बंधकों की रिहाई अगले कई दिनों के भीतर शुरू हो सकती है।

आपको बता दें, कि ये लड़ाई 7 अक्टूबर को शुरू हुई थी, जिस दिन हमास के आतंकियों ने दक्षिणी इजराइल पर हमला किया था, और कम से कम 1200 इजराइलियों की हत्या कर दी थी। वहीं, हमास के आतंकी अपने साथ 239 लोगों को बंधक बनाकर ले गये थे। इसके बाद इजराइल ने गाजा पट्टी में हमास आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया, जिसमें हमास की तरफ से कम से कम 11 हजार लोगों के मारे जाने का दावा किया गय है। हालांकि, हम स्वतंत्र तौर पर इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+