किस देश का राष्ट्रपति बना ये फ़ुटबॉल सितारा
लाइबेरिया में पूर्व फुटबॉलर स्टार जॉर्ज वेय देश के नए राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं.
चुनावी मतगणना में 60 फ़ीसदी से ज़्यादा वोटों के साथ जॉर्ज अपने विरोधी जोसेफ बोआकी से काफ़ी आगे रहे.
जॉर्ज की जीत की ख़बर आते ही उनके समर्थकों के बीच राजधानी मोनरोविया में जश्न का माहौल है. जॉर्ज वेय लाइबेरिया की पहली महिला राष्ट्रपति एलन जॉनसन सरलीफ़ की जगह सत्ता पर काबिज होंगे.
जीत के बाद जॉर्ज ने ट्वीट किया, ''लाइबेरिया के मेरे साथियों, मैं पूरे देश की भावना को महसूस करता हूं. मैं आज की ज़िम्मेदारियों और अहमियत को समझता हूं. अब हम बदलाव की ओर हैं.''
जॉर्ज वेय कौन हैं?
फुटबॉल के जाने-माने ख़िलाड़ी जॉर्ज एक वक्त में यूरोप के पेरिस सेंट-जर्मेन और एसी मिलान के स्टार ख़िलाड़ी रहे थे.
अपने करियर के आख़िरी दिनों में वो चेल्सी और मैनचेस्टर सिटी क्लब में भी रहे. जॉर्ज वेय एकलौते अफ़्रीकी फुटबॉल ख़िलाड़ी हैं, जिन्होंने फ़ीफ़ा वर्ल्ड प्लेयर ऑफ़ द ईयर और बैलन डि ओर सम्मान हासिल किया.
2002 में खेलों से रिटायर होने के बाद वो राजनीति में आ गए. राष्ट्रपति चुने जाने से पहले वो सांसद भी रहे हैं.
इससे पहले 2005 के राष्ट्रपति चुनावों में वेय को एलन जॉनसन सरलीफ़ से शिक़स्त का सामना करना पड़ा था. सरलीफ़ का शासन 2006 में तब शुरू हुआ, जब गृहयुद्ध के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर को विद्रोहियों की वजह से सत्ता गंवानी पड़ी थी.
युद्ध अपराध के मामले में टेलर फ़िलहाल ब्रिटेन में 50 साल की सज़ा काट रहे हैं.
लाइबेरिया के बारे में कुछ ख़ास बातें
अफ़्रीका के पश्चिम में स्थित लाइबेरिया ने कई दशकों तक गृह युद्ध झेला.
दास प्रथा से मुक्त हुए अमरीकी लोगों को 1820 के दशक में इस देश में बसाया गया था और 1847 में अफ़्रीका के इस सबसे पुराने गणतंत्र का जन्म हुआ.
लाइबेरिया अंग्रेज़ी के 'लिबर्टी' शब्द से बना है, जिसका मतलब है - स्वाधीनता.
इस देश के एक ओर समुद्र तट है और बाक़ी तीन तरफ़ गिनी, सिएरा लोन और आइवरी कोस्ट हैं.
लाइबेरिया के पूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स टेलर ने 1980 और 90 के दशक में एक हिंसक विद्रोह का नेतृत्व किया था और बाद में वे 1997 में चुनाव जीते थे.
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications