Viral Video: व्हाइट हाउस में 'मोदी की पत्नी' के लिए गार्ड ने खोला कार का गेट?

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात पर पूरी दुनिया नजर लगाए बैठी थी, जिस तरह से पीएम मोदी का स्वागत व्हाइट हाउस में हुआ है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही।

फौरी तौर पर तो ये मुलाकात सकारात्मक ही दिख रही है क्योंकि दोनों ही देशों के शीर्ष नेताओं ने आतंकवाद के मुद्दे पर कड़ा प्रहार किया है। वैसे दोनों ही देशों के शीर्ष नेताओं की बैठक क्या रंग लाएगी, ये बात तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन इस मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो कि सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

गेट क्यों और किसके लिए खोला?

गेट क्यों और किसके लिए खोला?

दरअसल, नरेंद्र मोदी जब व्हाइट हाउस पहुंचे तो डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया उनके स्वागत में खड़े थे, जब मोदी की गाड़ी रुकी, तो गार्ड आए और दाईं ओर से मोदी के लिए दरवाजा खोला, फिर सैल्यूट किया और इसके बाद एक गार्ड गाड़ी के बाईं ओर गया और दरवाजा खोला, जबकि मोदी तो कार में अकेले ही आए थे, बस इसी बात पर सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई की आखिर गार्ड ने दूसरी तरफ का गेट क्यों और किसके लिए खोला?

मोदी अकेले यात्रा पर गए थे

कुछ लोगों ने कहा कि इस गार्ड ने पीएम की पत्नी की लिए कार का दरवाजा खोला, तो किसी ने कहा कि शायद गार्ड को पता नहीं कि मोदी अकेले यात्रा पर गए थे।

सोशल मीडिया

वैसे सोशल मीडिया पर लोगों के कयास और चुहलबाजी जारी है लेकिन कोई भी सही आंकलन लगा पाने में समर्थ नहीं है।

अमेरिका का कोई प्रोटोकॉल

वैसे हो सकता है कि ये अमेरिका का कोई प्रोटोकॉल भी हो क्योंकि गार्ड ने अगर अंजाने में दरवाजा खोला होता तो मोदी की वापसी पर वो वापस दोनों दरवाजे नहीं खोलता, गौरतलब है कि जब पीएम मोदी व्हाइट हाउस से वापस जा रहे थे उस समय भी गार्ड ने गाड़ी के दोनों दरवाजे खोले थे और उन्हें सलाम किया था।

मोदी से मिलते वक्त मेलानिया ने पहनी थी डेढ़ लाख की ड्रेस! वायरल हुई फोटो

मोदी से मिलते वक्त मेलानिया ने पहनी थी डेढ़ लाख की ड्रेस! वायरल हुई फोटो

डोनाल्ड ट्रंप की बात हो और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के चर्चे ना हो, भला ऐसा संभव है, आपका जवाब होगा बिल्कुल नहीं, तो हम कहेंगे कि आप सही कह रहे हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+