Sunita Williams: अंतरिक्ष से धरती पर कब लौटेंगी सुनीता विलियम्स? अब NASA ने बताई कंफर्म तारीख
Sunita Williams Return Date: इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर नौ महीने से अधिक समय से फंसी भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर की पृथ्वी पर वापसी की तारीख अब सामने आ गई है। नासा (NASA) ने अब पुष्टि की कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर मंगलवार, 18 मार्च की शाम पृथ्वी पर लौट आएंगे।
असल में सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर सिर्फ आठ दिन गुजारने थे। लेकिन स्पेस क्रॉफ्ट में तकनीकी खराबी की वजह से वो दोनों नौ महीने से वहीं पर फंसे हुए हैं। सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर जून 2024 में स्टारलाइनर स्पेस क्रॉफ्ट के जरिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे।

अब सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर को लेने के लिए स्पेसएक्स का अंतरिक्ष यान नए चालकदल के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा है, जो उन्हें 18 मार्च को लेकर आ जाएगा। बुच विलमोर और सुनीता विलियम्स को एक अन्य अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री के साथ स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन यान से घर ले जाया जाएगा, जो रविवार सुबह इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर पहुंचा है।
सुनीता विलियम्स की वापसी का लाइव कवरेज दिखाएगा NASA
नासा ने एक बयान में कहा कि वह स्पेसएक्स क्रू-9 की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से पृथ्वी पर वापसी का लाइव कवरेज दिखाएगा। जिसकी शुरुआत 17 मार्च सोमवार को रात 10:45 बजे (भारत में 18 मार्च को सुबह लगभग 8:30 बजे) ड्रैगन अंतरिक्ष यान के हैच बंद करने की तैयारी से होगी।
स्पेसएक्स क्रू-9 में ही सवार होकर सुनीता विलियम्स जून 2024 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गई थीं। नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी ड्रैगन कैप्सूल से वापस आएंगे।
सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर विस्तारित प्रवास अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सामान्य छह महीने के रोटेशन से काफी लंबा था। लेकिन इससे पहले नासा के अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो 2023 में 371 दिनों के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में थे। जो अमेरिकी अंतरिक्ष रिकॉर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications