जब नकली बराक ओबामा के लिए रुक गया टाइम्स स्क्वॉयर का ट्रैफिक

यू-ट्यूब और मॉडल प्रैंक्स्टर्स टीवी की ओर से एक ऐसा प्रैंक तैयार किया गया था जिसके बाद लोगों को लगने लगा कि वहां पर वाकई अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा आने वाले हैं और उन्हें उनके साथ वॉक करने का मौका मिलेगा।
इस प्रैंक में एक डुप्लीकेट बराक ओबामा को वहां पर लाया गया। उससे पहले सुरक्षा के सभी इंतजाम बिल्कुल उसी अंदाज में किए गए थे जैसे असली बराक ओबामा के लिए होते हैं।
कुछ फेक फैंस को इकट्ठा किया गया और धीरे-धीरे इस पूरे काफिले को आगे बढ़ाया गया। इस काफिले के आते ही टाइम्स स्क्वॉयर के बाहर हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा होती गई। देखते-देखते हालत यहां तक आ पहुंची कि वहां पर पैर रखने के लिए जगह भी नहीं बची।
हजारों लोग बराक ओबामा की झलक पाने के लिए खड़े थे। सिर्फ अमेरिका के लोग ही नहीं बल्कि वहां पर आए टूरिस्ट्स भी वहां पर पहुंच गए।












Click it and Unblock the Notifications