डोनाल्ड ट्रम्प कब लेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ?

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस को चुनाव में हराकर एक बार फिर से व्हाइट हाउस में अपनी वापसी को सुनिश्चित किया है। ट्रम्प को 295 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले। जबकि बहुमत के लिए 270 वोट की जरूरत थी। वहीं कमला हैरिस की बात करें तो उन्हें 226 वोट मिले। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर डोनाल्ड ट्रम्प कब राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

ट्रम्प की स्पष्ट जीत के बावजूद राष्ट्रपति के रूप में उनका आधिकारिक पदभार तत्काल नहीं होगा। ट्रम्प के पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया में कई औपचारिकताएं शामिल हैं। डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के अगले राष्ट्रपति पद की शपथ 20 जनवरी 2025 को लेंगे।

donald trump

यह दिन संविधान के 20वें संशोधन द्वारा निर्धारित किया गया है और राष्ट्रपति सत्ता के हस्तांतरण में एक महत्वपूर्ण क्षण का प्रतिनिधित्व करता है। ट्रम्प, इलेक्टोरल कॉलेज में बहुमत प्राप्त करने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के दिन कैपिटल तक जुलूस निकाला जाता है, जहां उपराष्ट्रपति और फिर राष्ट्रपति अपने पद की शपथ लेते हैं। शपथ ग्रहण समारोह दोपहर में होगा।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद उद्घाटन दिवस के कार्यक्रम होते हैं। इसमें राष्ट्रपति का उद्घाटन भाषण शामिल होता है, जिसमें वे आगामी कार्यकाल के लिए अपने दृष्टिकोण और लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हैं। संबोधन के बाद पूर्व राष्ट्रपति के मानद विदाई का कार्यक्रम होता है। नए राष्ट्रपति द्वारा अपने पहले आधिकारिक कार्यों पर हस्ताक्षर करने के साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम समाप्त होता है।

बता दें कि चुनाव में जीत के बाद डोनाल्ड ट्रम्प खुलकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। वह कमला हैरिस पर सीधा हमला नहीं बोल रहे हैं लेकिन अलग अंदाज में लुत्फ ले रहे हैं। बिना कमला हैरिस का नाम लिए ट्रम्प ने उनका मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि अगर कर्ज बहुत बढ़ गया है तो कुछ पैसे भेजवा दूं।

ट्रंप ने कहा कि मैं चकित हूं कि 2020 में जिन्होंने रिकॉर्ड चंदा इकट्ठा किया, आज उनके पास पैसा नहीं है। इन लोगों के कर्ज बढ़ गए हैं। लोग इनसे अपना बकाया मांग रहे हैं। इस कठिन समय में हमसे जो हो सकेगा, हम करेंगे। रिपोर्ट की मानें तो कमला हैरिस और डेमोक्रैट पर दो करोड़ डॉलर का कर्ज हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+