Ukraine: कब-कहां मिलेंगे ट्रंप और पुतिन? यूक्रेन युद्ध खत्म करने का बड़ा दांव, थम जाएगी गोलियों की गूंज!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक अहम मुलाकात 15 अगस्त, 2025 को अलास्का में होने जा रही है। यह बैठक यूक्रेन युद्ध के शांति समझौते की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर इसकी जानकारी दी है और बताया कि सुरक्षा कारणों से इस मुलाकात को कुछ देर से आयोजित किया जा रहा है। यह पहली बार होगा जब अमेरिकी और रूसी नेता 2021 के बाद आमने-सामने मिलेंगे, जो इस युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में एक बड़ी उम्मीद जगाता है।

Donald Trump will meet Vladimir Putin

कब और कहां होगी ट्रंप-पुतिन की मुलाकात?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पोस्ट में स्पष्ट किया कि यह बैठक 15 अगस्त को अमेरिका के अलास्का राज्य में होगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के कारण यह समय तय किया गया है। ट्रंप के अनुसार, यह मुलाकात दोनों देशों के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित संवाद का हिस्सा है। इसका उद्देश्य यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए एक समझौता निकालना है।

शांति समझौते में क्या हो सकता है शामिल?

ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि शांति समझौते में 'कुछ क्षेत्रों का आदान-प्रदान' (Swapping of Territories) हो सकता है। हालांकि उन्होंने विस्तार से नहीं बताया कि कौन-कौन से क्षेत्र इस समझौते में शामिल होंगे। ट्रंप ने कहा कि, 'हम कुछ इलाकों को वापस पाने और कुछ को स्वैप करने की कोशिश कर रहे हैं, यह मुश्किल मामला है।' एक्सपर्ट्स का मानना है कि रूस संभवतः उन इलाकों को छोड़ने के लिए तैयार हो सकता है, जो उसने चार क्षेत्रों में कब्ज़ा कर लिए हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई पक्का फैसला नहीं हुआ है।

क्या यह अंतिम मौका है शांति के लिए?

ट्रंप ने इस सवाल पर कि क्या यह युद्ध को खत्म करने का अंतिम मौका है, कहा कि वह 'अंतिम मौका' शब्द का उपयोग पसंद नहीं करते। उन्होंने बताया, 'जब गोलियां चलनी शुरू हो जाती हैं, तो उन्हें रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है।' इस बात से साफ होता है कि युद्ध की स्थिति अभी भी नाजुक है और शांति के रास्ते पर कई चुनौतियां बनी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+