यूजर्स के विरोध के बाद Whatsapp ने दी सफाई, 'दोस्तों और परिजनों के साथ बातचीत सेफ'

Whatsapp Privacy Row: नई दिल्ली। मंगलवार को व्हाट्सएप ने प्राइवेसी को लेकर सफाई देते हुए भरोसा दिया है कि यूजर्स की उनके दोस्तों और परिजनों के साथ होने वाली बातचीत सुरक्षित रहेगी।

Whatsapp

पिछले दिनों से व्हाट्सएप ने नियमों में बदलाव की घोषणा की थी जिसके तहत यूजर्स को व्हाट्सएप को अपडेट करने के नोटिफिकेशन आ रहे थे। इसमें कहा जा अगर आप इन अपडेट्स को स्वीकार नहीं करते हैं तो व्हाट्सएप अकाउंट बंद हो जाएगा। दरअसल व्हाट्सएप ने प्राइवेसी नियमों में बदलाव किया है और बिना इसे स्वीकार किए आप व्हाट्सएप इस्तेमाल नहीं कर सकते।

यूजर्स कर रहे थे बॉयकॉट
इसके बाद यूजर्स ने व्हाट्सएप का विरोध करना शुरू किया और बड़ी संख्या में लोग टेलीग्राम और सिगनल जैसे एप पर शिफ्ट होने लगे जो अभी अधिक प्राइवेसी दे रहे हैं। यही वजह है कि अब व्हाट्सएप को सफाई देने आना पड़ा है।

व्हाट्सएप ने बताया कि प्राइवेसी नियमों में किया गया बदलाव यूजर्स की उनके परिजनों और दोस्तों के साथ बातचीत की सुरक्षा पर कोई असर नहीं डालता है। व्हाट्सएप पर की जाने वाली बातचीत पहले की तरह ही सुरक्षित है।

दूसरी बार सफाई
व्हाट्सएप की तरफ से दूसरी बार ऐसी सफाई आई है। इसके पहले व्हाट्सएप ने कहा था कि नया अपडेट्स केवल बिजनेस अकाउंट पर ही असर डालेगा।

व्हाट्सएप ने ट्विटर पर लिखा कि हम कुछ अफवाहों का जवाब देना चाहते हैं और 100 प्रतिशत स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम इंड-टू-इंड इंस्क्रिप्शन के साथ प्राइवेट मैसेज को सुरक्षित रखना जारी रखेंगे। हमारी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर हो रहा अपडेड आपके दोस्तों और परिजनों के साथ आपके संदेशों की निजता पर कोई असर नहीं डालता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+