अगर कोई ज्वालामुखी में गिर जाए तो क्या होगा? सामने आया दिल दहला देने वाला Video, 87 लाख लोगों ने देखा
अगर कोई ज्वालामुखी में गिर गए तो क्या होगा? अफ्रीका के इथोपिया के सक्रिय ज्वालामुखी एर्टा एले का सामने आया दिल दहला देने वाला Video, 87 लाख लोगों ने देखा
what will happen if a person falls in a Volcano : दुनिया भर में लगभग 500 ज्वालामुखी (Volcano) हैं। जब भी हम ज्वालामुखी की फोटो या वीडियो देखते हैं तो दिल दहल जाता है। यहां तक स्कूल में बच्चों के द्वारा मॉडल प्रोजेक्ट के तहत बनाया जाने वाला ज्वालामुखी तक देखकर दहशत हो जाती है। तो क्या आपने कभी सोचा है कि यदि कोई शख्स इस धधकते हुए ज्वालामुखी में गिर जाए तो क्या होता है। ऐसा ही सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को 87 लाख बार लोग देख चुके हैं।

ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया गया
ट्विटर पर ये वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें अफ्रीका के इथोपिया के सक्रिय ज्वालामुखी एर्टा एले में एक मानव के जैसे दिख रही कोई आकृति गिरती हुई नजर आ रही है। जिसके बाद उसका जो अंजाम होता है वो दिल बेदह खौफनाक है।

कोई ज्वालामुखी में गिर गए तो क्या होगा?
हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है इस वीडियो में ज्वालामुखी में गिर रहा शख्स कोई जीवित इंसान नहीं है। वो जैविक कचरे का 30 किलोग्राम के बंडल था। जो मानव शरीर विज्ञान के समान था, इस प्रयोग को ये जानने के लिए किया गया कि अगर कोई इंसान सच में गिरता है तो आग से दहकते हुए ज्वालामुखी में उसका क्या हश्र होगा।

ज्वालामुखी के लावा पर गिरते ही नजर आया ये खौफनाक मंजर
वीडियो में नजर आ रहा पिघले हुए लावा के ऊपर जैसे ही ये इंसान नुमा पुतला गिरता है तो उस जमी हुई राख की पहली परत टूट जाती है और लावा झील में प्रवेश करते ही कार्बनिक पदार्थ को अंदर खींच लेती है और तब लावा से बड़ा फव्वारा बुलबुले दिखाई देता है और वे टूटते हुए जोर की आवाज के साथ आग से दहकता हुआ फव्वारा निकलता है।

वीडियो को 8.7 मिलियन व्यूज और एक लाख से ज्यादा लाइक्स
शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 8.7 मिलियन व्यूज और एक लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। एक यूजर ने लिखा "ज्वालामुखी जहरीली गैसों से मौत का कारण बन सकते हैं, जो लोग अस्थमा से पीड़ित हैं उन्हें सावधान रहना चाहिए। ज्वालामुखियों से निकलने वाली गैसों में कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और हाइड्रोजन सल्फाइड शामिल हैं। इसके अलावा अन्य लोग इस खौफनाक वीडियो को देखकर अपने कमेंट कर आश्चर्य जता रहे हैं।

ज्वालामुखी के फव्वारें के रूप में निकलेगा
दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो एक छोटी सी क्लिपिंग है। जिसका लंबा वीडियो YouTube पर Photovolcanica ने शेयर किया है। कैप्शन में यूजर ने लिखा, "इस बात पर अक्सर चर्चा होती है कि क्या लावा में डूबना संभव है। इसके उच्च घनत्व के कारण आमतौर पर किसी व्यक्ति के सतह पर बने रहने की उम्मीद नहीं की जाती है। वीडियो में दिखाया गया है कि ऊंचाई से गिरना, एक बड़ी वस्तु और इस तरह एक व्यक्ति भी झील की राख को तोड़ता हुआ अंदर डूब जाएगा उसके बाद वो ज्वालामुखी बनकर फव्वारें के रूप में निकलेगा।
Awakening a volcano by throwing a rock pic.twitter.com/Kplhv8dHTM
— Historic Vids (@historyinmemes) November 9, 2022
लावा फव्वारा के साथ फूटती है
बता दें ज्वालामुखी में ये प्रयोग 60x60x60cm आयामों के साथ 30 किलोग्राम वजन वाले कैंप कचरे (ज्यादातर भोजन के अवशेष) से भरे कार्डबोर्ड बॉक्स का उपयोग करके किया गया था। इसे 80 मीटर ऊंचाई से गिराया गया था। । कार्बनिक पदार्थों द्वारा उत्पादित भाप के कारण झील हिंसक लावा फव्वारा के साथ फूटती है।

इथियोपिया का इर्टा एले इथियोपिया सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है
बता दें जिस ज्वालामुखी का ये वीडियो है वो इर्टा एले इथियोपिया में स्थित अफार क्षेत्र सक्रिय बेसाल्टिक ढाल ज्वालामुखी है जो लगातार लावा से धधकता रहता है। इथियोपिया का इर्टा एले इथियोपिया सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है। इर्टा एले की ऊंचाई 613 मीटर है और इसके शिखर पर दुनिया की पांच लावा झीलों में से एक लावा झील है।












Click it and Unblock the Notifications