पढ़े: सिलिकॉन वैली में पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा?
सैन होजे(कैलिफोर्निया)। आज पीएम मोदी सिलिकॉन वैली में हैं जहां उन्होंने आज माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला, गूगल के सुंदर पिचाई और एप्पल के टिम कुक सहित अमेरिका के तकनीक के दिग्गजों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी डिजिटल इंडिया मीट को संबोधित किया।
आईये जानते हैं कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा?
- मोदी ने सिलिकॉन दौरे का आगाज यहां इंपीरियल बॉलरूम ऑफ होटल फेयरमान्ट में भारतीय-अमेरिका समुदाय से मुलाकात करके किया।
- मोदी ने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर हमारी नई दुनिया के नए पड़ोसी बन गए हैं।
- आज गूगल की वजह से लोग शिक्षित हो गये हैं और गूगल ने शिक्षकों को पत्रकार बना दिया है।
- सोशल मीडिया की वजह से लोगों ने सोचना शुरू किया है जो कि एक नई क्रांति का प्रतीक है।
- युवाओं के बीच बहस का सबसे फंडामेंटल मुद्दा है-एंड्रॉइड, आईओएस और विंडोज के बीच क्या चुना जाए।
- आज आलम यह है कि लोग सोते-जागते नहीं बल्कि ऑनलाइन या ऑफलाइन होते हैं।
- भारत में हम हर स्कूल और कॉलेज को ब्रॉडबैंड से जोड़ेंगे।
- हम पब्लिक वाईफाई हॉटस्पॉट की तादाद बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।
- हम पांच सौ रेलवे स्टेशन पर गूगल की मदद से वाईफाई लाने की कोशिश कर रहे हैं।
- सोशल मीडिया ने सामाजिक भेदभाव को कम किया है।
- यह लोगों को ह्यूमन वैल्यूज के आधार पर जोड़ता है, हमारी धार्मिक या सामाजिक पहचान पर नहीं।
- भारत को बदलने के लिए डिजिटल इंडिया इनिशिएटिव को इस पैमाने पर लाया गया है, जैसा शायद मानव इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।
- यह पूरे देश को एक करने की कोशिश है जिसकी वजह से लोग विकास के पथ पर आगे बढ़ेंगे।
- आज महाराष्ट्र के किसान वॉट्सऐप ग्रुप पर खेती से जुड़ी बातें शेयर करते हैं जो कि विकास की खूबसूरत उदाहरण है।
- कैलिफोर्निया सूर्यास्त के लिए दुनिया की आखिरी जगह है। हालांकि, यह सबसे पहले दिन की रोशनी देखता है।













Click it and Unblock the Notifications