क्यों लंदन के वेम्बले स्टेडियम में पीएम मोदी को हो सकती हैं मुश्किलें!
लंदन। पीएम नरेंद्र मोदी इस हफ्ते अपने पहले यूके दौरे पर रवाना होने वाले हैं। बिहार चुनावों के बाद यह उनका पहला विदेशी दौरा है और वहां की मीडिया इस दौरे को लेकर कई तरह के कयास लगा रही है।
मीडिया का मानना है कि इन नतीजों के बाद यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि पीएम मोदी यहां पर भी मैडिसन स्क्वॉयर और सैप सेंटर की तरह अपना जादू बिखेर पाने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं।
पीएम मोदी अपने इस दौरे पर ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के साथ लंच तो करेंगे ही साथ ही वह वेम्बले स्टेडियम में 60,000 भारतीयों को भी संबोधित करने वाले हैं। अगर अमेरिका के मैडिसन स्क्वायॅर इवेंट की बात करें तो उसमें 18,000 भारतीयों ने शिरकत की थी।
ब्रिटिश डेली टेलीग्राफ ने लिखा है कि पहले एक चाय वाले और फिर एक देश के प्रधानमंत्री और अब महारानी के साथ लंच, यह वाकई एक अहम पल होने वाला है।आगे की स्लाइड्स के जरिए पीएम मोदी के इस यूके दौरे से जुड़ी कुछ खास बातों पर एक नजर डालिए।

एक दशक बाद दौरा
पिछले 10 वर्षों में ब्रिटेन का दौरा करने वाले पीएम मोदी पहले भारतीय पीएम होंगे। उम्मीद है कि वह कई अहम डील भारत के संबंध में साइन कर सकते हैं।

शी जिनपिंग के बाद पीएम मोदी
पीएम मोदी का पहला यूके दौरा उस समय शुरू हो रहा है जब करीब एक माह पहले चीन के राष्ट्रपति अपने यूके दौरे से वापस लौटे हैं। पीएम मोदी को भी उसी तरह का राजकीय सम्मान दिया जाएगा जैसा कि जिनपिंग को मिला था।

1.7 मिलियन भारतीयों को इंतजार
ब्रिटेन में इस समय 1.7 मिलियन भारतीय रहते हैं और ऐसे में यूके के साथ होने वाली डील्स पर देश में बसे भारतीयों के साथ ही साथ ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों की भी नजरें होंगी।

12 नवंबर को पहुंचेंगे ब्रिटेन
पीएम मोदी 12 नवंबर को ब्रिटेन पहुंचेंगे। इसी दिन वह महारानी से मुलाकात करेंगे और ब्रिटिश संसद के संयुक्त सदन को संबोधित भी करेंगे। फिर वह संसद में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर जाएंगे।

13 नवंबर को वेम्बेल में संबोधन
पीएम मोदी 13 नवंबर को लंदन के वेम्बले स्टेडियम में मौजूद 60,000 भारतीयों को संबोधित करेंगे। इस दौरान भव्य आतिशबाजी का नजारा भी पेश किया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं के मुताबिक यह अब तक की सबसे विशाल आतिशबाजी होगी।

बसवेश्वर की प्रतिमा का अनावरण
पीएम मोदी इस दौरान नॉर्थ लंदन के अंबेडकर हाउस म्यूजियम में 12वीं सदी के दार्शनिक बसवेश्वर की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

बिहार नतीजों ने बढ़ाई मुश्किलें
हालांकि रविवार को आए बिहार विधानसभा नतीजों ने भी पीएम के इस दौरे पर उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

ब्रिटेन में लोकप्रियता
इसके बाद भी ब्रिटेन में पीएम मोदी का इंतजार हो रहा है। वहां पर बसे भारतीयों की मानें तो पीएम मोदी सोशल नेटवर्किंग के जरिए यहां पर भारतीयों के साथ कनेक्ट रहने की कोशिशें करते हैं।

ब्रिटेन में बैन थी एंट्री
अमेरिका की ही तरह ब्रिटेन ने भी वर्ष 2012 में गोधरा दंगों की वजह से पीएम मोदी के यूके प्रवेश को बैन कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications