जानें क्यों लग रही है 'हार्ट ऑफ आक्सीजन' कहलाने वाला अमेजन जंगल में आग?

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में हार्ट ऑफ आक्‍सीजन के नाम ने मशहूर जंगल अमेजन संकट में घिरा है।दक्षिणी अमेरिका के ब्राजील में अमेजन जंगल, जिसे पूरी दुनिया दुनिया का फेफड़ा कहा जाता है, दुनिया का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट है। इस जंगल में लगातार आग लगने की घटनाएं बढ़ रही है। इस साल इस जंगल में 72000 से अधिक बार आग लगने की घटना सामने आ चुकी है, लेकिन इस बार जो मामले जो सामने आऐ हैं वह काफी परेशान करने वाली है। इस जंगल एक बार फिर से आग लगी है, जो इतनी भयानक है कि इससे प्रभाव से ब्राजील ही नहीं आज पास के देशों में भी मुश्किल बढ़ गई है।

 What is The Reason Behind Amazon Rainforest Fire?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेजन के जंगल में आग लगने की घटनाओं में करीब 83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जानकार इसे लेकर अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। कुछ इसे जंगलों की अंधाधुंध कटाई से जोड़कर जानबूझ कर लगाई गई आग के तौर पर देख रहे हैं तो कुछ किसानों का षड़यंत्र बता रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां खेती के लिए धड़ल्‍ले से जंगलों को काटा जा रहा है। ऐसा करने वालों में यहां का स्‍थानीय लकड़ी माफिया भी शामिल है। माना जा रहा है कि इसी मकसद से यहां षड़यंत्र के तौर पर ज्‍यादा आग लगाई जा रही है। जानकार मानते हैं कि गर्मी में अमे‍ज के जंगल में आग लगना सामान्य हो सकता है, लेकिन इसके अलावा आग लगना षडयंत्र की ओर इशारा करता है।

माना जा रहा है कि उनका कहना है कि खेती के लिए जमीन तैयार की जा रही है। ये जंगल दुनिया के नौ देशों में फैला है, जिसमें कोलंबिया, वेनेजुएला, इक्‍वाडोर, बोल्विया, गुयाना, सूरीनाम और फ्रेंच गुयाना शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+