दुनिया से क्या छिपा रहा है चीन? 7 दिन के भीतर हुए 10 भीषण धमाके, फिर भी चुप है सरकार
बीजिंग, 11 नवंबर। अपनी हरकतों की वजह से चीन दुनिया के लिए टेंशन बना रहता है, वहां मीडिया स्वतंत्र नहीं है इसलिए बीजिंग में होने वाली घटनाएं उजागर नहीं हो पातीं। शी जिनपिंग सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी चीन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक सप्ताह में चीन के अलग-अलग शहरों में लगातार 10 रहस्यमय और भयानक विस्फोट हुए हैं। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की खबर है।

चीन में दुनिया से छिपाई खबर
विऑन की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में पहला विस्फोट 21 अक्टूबर को लियाओनिंग प्रांत के रेस्तरां में हुआ जिसमें कम से कम 5 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए। गौरतलब है कि चीन में मीडिया को सरकार के खिलाफ खबर चलाने या दिखानी की इजाजत नहीं है, यही वहज है कि अब तक इन विस्फोटों की खबर दुनिया के सामने नहीं आई है। धमाकों की खबर दबाने के चलते अब यह दावा किया जाने लगा है कि चीन दुनिया से कुछ छिपा रहा है?

7 दिन में 10 बड़े धमाके
चीन में अब तक करीब 10 विस्फोट की खबरें सामने आई हैं, इनमें मध्यम से लेकर उच्च तीव्रता वाले धमाके शामिल हैं। इन धमाकों में करीब 13 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि स्पष्ट आंकड़े को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। किसी भी देश में सिलसिलेवार 10 विस्फोट होना बड़ी बात है। यमन और अफगानिस्तान की धमाकों की खबरें आम हैं लेकिन चीन जैसे देश में सीरियल ब्लास्ट वाकई एक बड़ी खबर है।

कब कहां हुए धमाके?
चीन में सबसे पहले विस्फोट की रिपोर्ट 21 अक्टूबर को लियाओनिंग प्रांत के रेस्तरां में की गई। इस घटना में 47 लोग घायल हुए, जबकि पांच लोगों की मौत हुई। इसके अगले ही दिन 22 अक्टूबर को इनर मंगोलिया में केमिकल प्लांट में धमाका होने से 4 लोगों की मौत हो गई। दो दिन बाद दो और ब्लास्ट नानजिंग विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला और और वफांगदियान शहर में हुआ। इस घटना में दो लोगों की मौत हुई।

नहीं रुका धमाकों का सिलसिला
धमाकों का सिलसिला यहीं नहीं रुका। 25 अक्टूबर को अगला धमाका शांडोंग विश्वविद्यालय में हुआ। अगले दिन 26 अक्टूबर को तीन उच्च तीव्रता के विस्फोट शांडोंग, गुआंनडोंग और जियानक्सी में हुए। 27 अक्टूबर को भी तियानजिन में विस्फोट हुए। इन सीरियल ब्लाट्स की खबर चीन ने दुनिया के सामने नहीं आने दी। ऐसे में अब यह भी सवाल उठने लगा है कि यह सभी विस्फोट महज दुर्घटना है या एक सुनियोजित हमला है।

चीनी सरकार ने साधी चुप्पी
क्या इन धमाकों के जरिए किसी ग्रुप या विशेष समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है? आखिर होटल, रेस्तरां और प्रयोगशाला में होने वाले इन धमाकों के पीछे क्या वजह है? हालांकि विस्फोट को लेकर अभी तक चीन सरकार की तरफ से कोई स्पष्टिकरण सामने नहीं आया है, ऐसे में सवाल उठना लाजमी है। यह पहली बार नहीं है जब चीन से कोई परेशान करने वाली खबर सामने आई है, इससे पहले भी ऐसी घटनाएं होती रही है जिसे चीन दुनिया से छिपाने की कोशिश करता रहा है।
यह भी पढ़ें: सर्दी से पहले ड्रैगन ने उगला जहर, चीन ने सीमा पर भारतीय सैनिकों की तैयारी को बताया 'कमजोर'












Click it and Unblock the Notifications