जानिए आज कहां हैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की दोनों पत्नियां और क्‍या कर रहीं हैं

वॉशिंगटन। 14 जून को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अपना 71वां जन्‍मदिन मनाएंगे। रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप अमेरिकी इतिहास के न केवल सबसे बूढ़े राष्‍ट्रपति हैं बल्कि वह पहले ऐसे राष्‍ट्रपति हैं जिन्‍होंने तीन शादियां की। इस समय मेलानिया ट्रंप जो कि उनकी तीसरी पत्‍नी हैं, वहीं बतौर फर्स्‍ट लेडी अपनी सारी ड्यूटीज को पूरा कर रही हैं। मेलानिया और ट्रंप की शादी वर्ष 2005 में हुई थी और इससे पहले ट्रंप दो बार शादी कर चुके थे।

जानिए आज कहां हैं अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की दोनों पत्नियां और क्‍या कर रहीं हैं

पहली पत्‍नी इवाना ट्रंप

डोनाल्‍ड ट्रंप की तीन पत्नियों में से सिर्फ एक ही अमेरिकी मूल की थीं। ट्रंप की पहली पत्‍नी इवाना ट्रंप थी। ट्रंप और इवाना की शादी वर्ष 1977 में हुई और 1991 में दोनों का तलाक हो गया था। इवाना चेकोस्‍लोवाकिया की रहने वाली थीं और उन्‍होंने ही ट्रंप को 'द डोनाल्‍ड' नाम दिया था। इवाना ने प्राग यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की थी और वी स्‍कीइंग में इतनी अच्‍छी थीं कि वर्ष 1972 में विंटर ओलंपिक्‍स टीम का हिस्‍सा भी बनीं। इवाना और डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात न्‍यूयॉर्क में उस समय हुई जब वह मॉन्ट्रियल गेम्‍स को प्रमोट करने आई थीं। कोर्टशिप में कुछ दिनों तक रहने के बाद दोनों ने सात अप्रैल 1977 को शादी कर ली। वर्ष 1980 में दोनों ही लोग अमेरिका की हाई सोसायटी का हिस्‍सा बन चुके थे। राष्‍ट्रपति ट्रंप और इवाना आज इवांका ट्रंप, डोनाल्‍ड जॉन जूनियर और एरिक फ्रेडरिक के माता-पिता हैं। इवाना और डोनाल्‍ड ट्रंप ने साथ मिलकर ट्रंप ऑर्गनाइजेशन की शुरुआत की थी और इवाना ट्रंप उसकी वाइस प्रेसीडेंट थीं। शादी के 14 वर्षों बाद दोनों का रिश्‍ता उस समय टूट गया जब ट्रंप मॉडल मार्ला मेपल्‍स के नजदीक आने लगे। आज इवाना की उम्र 68 वर्ष है और वह अपनी क्‍लोदिंग लाइन चलाती हैं, जूलरी डिजाइन करती हैं और कई तरह के ब्‍यूटी प्रॉडक्‍ट्स की भी मालकिन हैं।

फिर मारला मेपल्‍स

ट्रंप की दूसरी पत्‍नी मार्ला ही अमेरिकी नागरिक थीं। मारला जॉर्जिया की रहने वाली थीं और ट्रंप से उनकी मुलाकात वर्ष 1989 में उस समय हुई जब वह सिर्फ 26 वर्ष की थीं। मारला एक मॉर्डल और फिर एक एक्ट्रेस बनीं। पहली ही मुलाकात में मारला, डोनाल्‍ड ट्रंप को दिल दे बैठी थीं, ऐसा नहीं था। मारला को ट्रंप की तरफ से महंगे तोहफे मिलती और दोनों इवाना से छिपकर ट्रंप की लिमोजिन में डेट पर जाते। मारला और ट्रंप दोनों ही इवाना की जानकारी के बिना फ्लोरिडा के पाम बीच पर बने उनके आलिशान मैंशन में कुछ दिनों तक साथ रहते थे। वर्ष 1993 में मारला जब गर्भवती हुईं तो ट्रंप ने उनके साथ शादी की। ट्रंप और मारला की रिश्‍ता उस समय सबसे ज्‍यादा सुर्खियों में आया जब ट्रंप ने इस बात को स्‍वीकारा कि बच्‍चे के जन्‍म के समय भी वह मारला के साथ मेकआउट कर रहे थे। मारल और ट्रंप टिफिनी ट्रंप के माता-पिता हैं और ट्रंप अपनी इस बेटी के बारे में ज्‍यादा बातें नहीं करते हैं। लेकिन इस शादी का नतीजा भी पहली शादी की तरह हुआ। ट्रंप इस शादी में नहीं रहना चाहते थे और पीपुल्‍स मैगजीन के एक आर्टिकल के मुताबिक प्‍यार से ज्‍यादा सेक्‍स में उनकी दिलचस्‍पी बढ़ने लगी थी। साल 1997 में दोनों अलग हुए और साल 1999 में दोनों का तलाक हो गया। मारला को तलाक के समय ट्रंप ने सिर्फ दो मिलियन डॉलर ही दिए थे। आज मारला तीस मिलियन डॉलर की मालकिन हैं। उन्‍होंने आध्‍यात्‍म से जुड़ा एक एलबम निकाला जिसमें दलाई लामा और दीपक चोपड़ा के विचारों को जगह दी गई थी। 20 जनवरी को जब ट्रंप राष्‍ट्रपति पद की शपथ ले रहे थे तो मारला मौजूद थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+